फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : sampling increase in dehradun but less positive found

उत्तराखंड में कोरोना : सैंपलिंग बढ़ने के बावजूद देहरादून में तीन दिनों में लगातार कम हुए नए मामले

Wed, 12 May 2021 10:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 12 May 2021 10:11 AM IST
सार

 मंगलवार को भी नौ हजार से अधिक लोगों की सैंपलिंग हुई, जिसमें दो हजार से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : sampling increase in dehradun but less positive found
कोरोना वायरस - फोटो : ANI file photo

विस्तार

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच दून में नए मामलों को लेकर कुछ राहत मिली है। पिछले तीन दिनों के दौरान रोजाना ढाई हजार से कम मामले सामने आए हैं। मंगलवार को भी नौ हजार से अधिक लोगों की सैंपलिंग हुई, जिसमें दो हजार से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में कुल 59 लोगों की मौत हुई। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 118 मरीजों की मौत, 7120 नए संक्रमित मिले, मृतकों की संख्या चार हजार पार
विज्ञापन


जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सात मई को कुल 10596 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 3979 लोग पॉजिटिव आए थे। आठ मई को 9843 मामलों की जांच की गई, जिसमें 3430 में संक्रमण की पुष्टि हुई। नौ मई को काफी कम केवल 5435 मामलों की जांच हुई और 2419 नए मामले सामने आए। औसतन इस दिन भी संक्रमितों की संख्या काफी अधिक रही। वहीं, 10 मई को मामलों में काफी कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को 8421 मामलों की जांच गई, जिसमें से 1857 में कोरोना की पुष्टि हुई। पिछले एक हफ्ते के दौरान एक दिन में संक्रमितों की यह सबसे कम संख्या रही। वहीं, मंगलवार को कुल 9248 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 2201 लोगों में संक्रमण मिला।

60851 लोग उपचार के बाद ठीक

मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में 12, सिविल हॉस्पिटल मसूरी में एक, सीएमआई हॉस्पिटल में एक, कोरोनेशन हॉस्पिटल में पांच, दून मेडिकल कॉलेज में 22, हिमालयन हॉस्पिटल में 10 कैलाश हॉस्पिटल में चार, कालिंदी हॉस्पिटल में एक, लेहमन हॉस्पिटल में दो, मैक्स हॉस्पिटल में पांच, मिलिट्री हॉस्पिटल में आठ, ओएनजीसी हॉस्पिटल में एक, श्रीमहंत इंदिरेश हॉस्पिटल में छह, एसपीएस ऋषिकेश में दो, सुभारती हॉस्पिटल में एक और वेलमेड हॉस्पिटल में दो लोगों की मौत हुई। 

जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 2201 नए मामलों के साथ ही दून में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 91497 तक पहुंच गई है। इसमें से 60851 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभी जिले में 27938 लोगों को उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को अस्पतालों को 2137 और आम लोगों को 212 ऑक्सीजन सिलेंडर वितरित किए गए। जिला प्रशासन ने 606 और एसडीआरएफ ने 257 होम आइसोलेशन किट का वितरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed