फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : People are avoiding coming to weddings, online transfers gift money

Coronavirus in Uttarakhand :शादियों में आने से बच रहे लोग, ऑनलाइन ट्रांसफर कर रहे शादी का न्योता 

Thu, 26 Nov 2020 01:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 26 Nov 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : People are avoiding coming to weddings, online transfers gift money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देश में रूपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने का चलन पिछले कुछ समय से बहुत अधिक बढ़ा है। सरकार की ओर से भी ऑनलाइन रूपये लेन-देन करने को भी जोर दिया जा रह है। ऐसे में कोविड-19 के इस मुश्किल दौर में ऑनलाइन लेन-देन की पहुंच शादियों के न्यौते तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


देश के कुछ राज्यों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने से लोग शादियों में शिरकत करने से बच रहे हैं। ऐसे में लोग न्यौते की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर रहे हैं। देवोत्थान एकादशी पर बुधवार को दून के विभिन्न इलाकों में शादियां हुई।
विज्ञापन


राजपुर रोड निवासी अनुप गुप्ता ने बताया कि बेटी की शादी में दिल्ली और यूपी से कुछ मेहमानों ने आना था। लेकिन बीते कुछ दिनों से कुछ राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके डर से मेहमान शादी में शामिल नहीं हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ की शादियों में उड़ रही सोशल डिस्टेंस के नियामें की धजियां

गुप्ता ने बताया कि जो मेहमान शादी में नहीं आ पाए हैं उन्होंने न्यौता ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया है। वहीं कांवली रोड निवासी राहुल ने बताया कि कुछ दिनों पहले भाई की शादी कराई थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बहुत से रिश्तेदार शादी में शामिल नहीं हो पाए। ऐसे में वह लोग अब एक-एक कर घर पर आकर भाई को बधाई दे रहे हैं।

कोरोना काल के दौरान हो पहाड़ में हो रही शादियों में आए मेहमान न मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन किया जा रहा है।

बुधवार को मसूरी से सटे थत्यूड़ के एक गांव की दो शादियों में आए मेहमानों ने न सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन किया और न ही चेहरे पर कोई मास्क लगाया। ऐसे में कोरोना के मुश्किल दौर में इस तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। दोनों ही शादी में लोग झुंड बना कर डीजे की धुन पर थिरक रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed