फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : pandit and worker run away from shamshan ghat seeing body in black bag

Uttarakhand Lockdown : कोरोना का खौफ... काले बैग में शव देख श्मशान से भागे पंडित

Tue, 28 Apr 2020 01:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून
गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 28 Apr 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : pandit and worker run away from shamshan ghat seeing body in black bag
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के लक्खीबाग श्मशान घाट में जैसे ही एक एंबुलेंस से काले बैग में रखा शव अंतिम संस्कार के लिए उतारा गया। वहां हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पंडित और घाट कर्मचारियों ने शव को किसी कोरोना संदिग्ध का जताकर दाह संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया।

यही नहीं पंडित वहां से खिसक लिए। घाट समिति के प्रयासों से तीन घंटे बाद पंडित की व्यवस्था हो पाई। दून अस्पताल की मोर्चरी से एक शव सोमवार को सुबह 11 बजे एंबुलेंस से लक्खीबाग श्मशान घाट पर लाया गया।

विज्ञापन

मौत सामान्य बीमारी से हुई

शव को काले बैग में देख श्मशान के पंडित और कर्मचारी वहां जमा हो गए। उन्होंने शव के साथ पहुंचे लोगों से पूछताछ की। 

बताया कि अस्पताल से सामान्य तरीके से शव भेजा जाता है। उन्होंने शव किसी कोरोना पॉजिटिव का होने की आशंका जताते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

घंटाघर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके भाई की मौत सामान्य बीमारी से हुई है। लेकिन पंडित और कर्मचारी फिर भी तैयार नहीं हुए। बाद में श्मशान प्रबंधन समिति के प्रयास से पंडित की व्यवस्था की गई और दाह संस्कार हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed