{"_id":"5fc0a1e58ebc3e9bb80baaff","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-one-thousand-marriages-will-stuck-in-roorkee-if-nght-lockdown-or-curfew-is-imposed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : लॉकडाउन या रात्रि कर्फ्यू लगा तो रुड़की में अटक जाएंगी एक हजार शादियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : लॉकडाउन या रात्रि कर्फ्यू लगा तो रुड़की में अटक जाएंगी एक हजार शादियां
Fri, 27 Nov 2020 12:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह से कोरोना संक्रमण दोबारा बढ़ रहा है और लॉकडाउन या रात्रि कर्फ्यू लगाने की चर्चाएं तेज हो रही हैं, उससे शादी की तैयारी कर रहे लोगों में डर पैदा हो रहा है। यदि ऐसा हुआ तो 11 दिसंबर तक होने वाली एक हजार से अधिक शादियां अटक जाएंगी।
विज्ञापन
वहीं, शादी कारोबार से जुड़े व्यापारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। ऐसे में व्यापारी नेताओं ने किसी भी तरह के प्रतिबंध का विरोध जताया है। कोरोना काल में 25 नवंबर से 11 दिसंबर तक शादी के कुल दस मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
लिहाजा इन तिथियों पर बड़ी संख्या में शादियां होनी हैं। पिछले कुछ दिनों से तहसील में रोज औसतन 50 फाइलें शादी की अनुमति के लिए जमा हो रही हैं। अभी तक करीब एक हजार को अनुमति मिल चुकी है जबकि आने वाले 12 से 15 दिनों में करीब 800 फाइलें और जमा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
तहसील नाजिर अनिल कुमार ने बताया कि शादी की अनुमति को प्राथमिकता पर लिया जा रहा है। पिछले 20 दिनों से रोज औसतन 50 आवेदन आ रहे हैं। ऐसे में अगर लॉकडाउन या रात्रि कर्फ्यू लगता है तो इन शादियों पर संकट खड़ा हो जाएगा।
दिसंबर में छह मुहूर्त, फिर चार महीने बाद
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 11 दिसंबर तक ही मुहूर्त है, इसके बाद 22 अप्रैल से शुभ कार्य शुरू होंगे। आईआईटी रुड़की के सरस्वती मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि नवंबर में चार मुहूर्त हैं।
इनमें से 25 और 26 का मुहूर्त चला गया है, जबकि 27 और 30 नवंबर को भी शादी का मुहूर्त है। इसके बाद एक, छह, आठ, नौ, दस और 11 दिसंबर को मुहूर्त है।
14 दिसंबर से 14 जनवरी तक खरमास शुरू हो जाएगा, जिसमें विवाह आदि नहीं होंगे। खरमास खत्म होते ही 14 जनवरी को बृहस्पति अस्त हो रहे हैं। इसके ढाई दिन पहले बृहस्पति अस्त होने के चलते वृद्धस्थ दोष शुरू हो जाएगा। इसके बाद आठ फरवरी को शुक्र अस्त हो जाएंगे। 18 अप्रैल को शुक्र के उदय होने पर 22 अप्रैल से विवाह के मुहूर्त फिर शुरू होंगे।