Coronavirus in Uttarakhand: 12 दिन में जांच के साथ संक्रमण दर भी बढ़ी, 5.25 प्रतिशत पहुंची
- राष्ट्रीय स्तर पर कम हो रहा संक्रमण, उत्तराखंड में बढ़ रहा
- 12 दिन में जांच के साथ संक्रमण दर 5.25 प्रतिशत पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में सैंपल जांच के साथ ही संक्रमण भी बढ़ रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर जांच बढ़ने पर संक्रमण कम हो रहा है। लेकिन प्रदेश में सैंपलिंग बढ़ने पर संक्रमण दर भी बढ़ रही है। 12 दिन में प्रदेश की संक्रमण दर 5.01 से बढ़कर 5.25 प्रतिशत पहुंच गई है।
प्रदेश में अब तक तीन लाख से अधिक सैंपलों की जांच हो चुकी है। वर्तमान में प्रतिदिन पांच से छह हजार सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल रही है। अब सरकार का प्रतिदिन 10 हजार सैंपल जांच करने पर जोर है। 13 अगस्त को प्रदेश में लगभग 2.25 लाख सैंपलों की जांच पर संक्रमण की दर 5.01 प्रतिशत थी।
यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: बुधवार को छह कोरोना संक्रमितों की मौत, 535 नए मरीज मिले
जो तीन लाख सैंपलों की जांच पर संक्रमण दर 5.25 प्रतिशत हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर 12 दिनों में 8.93 प्रतिशत से घटकर 8.6 प्रतिशत आ गई है।
सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से आगे बढ़ रही
संक्रमण दर बढ़ने से सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश में साढ़े चार हजार से अधिक सक्रिय मरीज अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती है। कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर सैंपल जांच के साथ ही संक्रमण घट रहा है।
प्रदेश में वर्तमान में जांच बढ़ने पर संक्रमण दर भी बढ़ रही है। पिछले 15 दिन के भीतर प्रदेश में एक लाख सैंपलों की जांच की गई। जिससे संक्रमण दर बढ़कर 5.25 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जांच के साथ संक्रमण दर बढ़ाना चिंताजनक है।