फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : hotel industry suffers from corona

देहरादून : कारोबार ठप होने से होटल कारोबारी निराश, टैक्स, बिजली, पानी, लोन में राहत देने के लिए लगाई गुहार 

Mon, 24 May 2021 09:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 May 2021 09:45 AM IST
सार

जिस प्रकार के हालत है, उससे लगता नहीं है कि जून में भी पर्यटकों की आवाजाही हो सकेगी। ऐसे में इस साल भी होटल कारोबार ठप होने के आसार हैं।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : hotel industry suffers from corona
prayagraj news : money - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर होटल कारोबारियों पर एक बार फिर भारी पड़ गई है। पिछली बार भी पूरे एक साल तक कारोबार ठप रहा। अप्रैल, मई, जून में होटल कारोबार के लिए मुफीद माना जाता है, लेकिन अप्रैल और मई का महीना खाली चला गया है।

विज्ञापन


जिस प्रकार के हालत है, उससे लगता नहीं है कि जून में भी पर्यटकों की आवाजाही हो सकेगी। ऐसे में इस साल भी होटल कारोबार ठप होने के आसार हैं। इससे टैक्स, बिजली, पानी, बैंकों का लोन, कर्मचारियों का वेतन आदि देने की चिंता कारोबारियों को सता रही है।
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष संदीप साहनी और मसूरी होटल एसोसिएशन के सेक्रेटरी संजय अग्रवाल का कहना है कि इस बार आस थी कि गर्मियों में कारोबार ठीक रहेगा, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण एक बार फिर होटलों को बंद करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बिजली, पानी, हाउस टैक्स, बार लाइसेंस फीस और कर्मचारियों को वेतन आदि देने के लिए कहां से पैसा लाए, इसकी चिंता सता रही है। सरकार को राहत देते हुए सभी तरह के टैक्स और बिजली, पानी के बिलों में छूट देनी चाहिए। सरकार को चाहिए कि वह होटल कारोबारियों की मदद करे। साथ ही सरकार से अपील है कि वह होटल कर्मियों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाए। 

सरकार पंजीकृत श्रमिकों को दे दो हजार रुपये की आर्थिक मदद

कोरोना महामारी के कारण श्रमिकों के सामने आर्थिक संकट को देखते हुए कांग्रेस ने सरकार से श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को प्रतिमाह दो हजार रुपये की धनराशि देने की मांग की है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार ने मुख्य सचिव को इस संबंध में ज्ञापन भेजा है। 


पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि वर्तमान समय में कोविड महामारी से लोगों के आजीविका के साधन बंद हो गए हैं। दुकानें व अन्य कारोबार बंद पड़े हैं। श्रमिक व उनके परिवार के सदस्यों को इस समय आर्थिक मदद करने की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के खातों में दो हजार की धनराशि जमा करने की मांग की है। जिससे वे अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed