फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : GO for schools leave can be issued today

उत्तराखंड : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज जारी हो सकता है स्कूलों में छुट्टी का शासनादेश

Mon, 12 Apr 2021 10:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 12 Apr 2021 10:04 AM IST
सार

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक सोमवार को स्कूलों में छुट्टी को लेकर शासनादेश जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : GO for schools leave can be issued today
30 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून जिले में कालसी और चकराता को छोड़कर पूरे जिले में 30 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा पूरे हरिद्वार जिले में, नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र और हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कक्षा एक से 11वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर : उत्तराखंड में बढ़ेगी टेस्टिंग, जोर पकड़ेगा टीकाकरण अभियान
विज्ञापन


छुट्टी को लेकर शासनादेश जारी किया जाएगा

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक सोमवार को स्कूलों में छुट्टी को लेकर शासनादेश जारी किया जाएगा। शिक्षा सचिव ने कहा कि शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में स्कूलों को बंद किए जाने के फैसले के बाद सोमवार को सचिवालय खुलने पर इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं और 12वीं के लिए यह फैसला अभी लागू नहीं होगा

बताया कि 10वीं और 12वीं के लिए यह फैसला अभी लागू नहीं होगा। वहीं प्रदेश के जिन जिलों एवं विकासखंडों में स्कूल खुले रहेंगे, उनमें 15 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होगा।

 

कक्षा एक से 11वीं तक के सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने का फैसला

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश मंत्रिमंडल ने देहरादून शहर में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

कैबिनेट ने देहरादून में कालसी और चकराता को छोड़कर, पूरे हरिद्वार जिले, नैनीताल नगरपालिका और हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कक्षा एक से 11वीं तक के सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया है।

10वीं व 12वीं के लिए यह फैसला लागू नहीं होगा। मंत्रिमंडल ने त्रिवेंद्र सरकार के गैरसैंण को मंडल बनाने का फैसला भी स्थगित कर दिया है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 20 प्रस्ताव थे। दो प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपने स्तर पर निर्णय लिया। एक प्रस्ताव स्थगित हुआ। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री कैबिनेट में नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed