फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Former CM Harish Rawat quarantined himself, will not meet anyone for ten days

पूर्व सीएम हरीश रावत ने खुद को क्वारंटीन किया, दस दिन तक नहीं मिलेंगे किसी से

Mon, 24 Aug 2020 03:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Aug 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Former CM Harish Rawat quarantined himself, will not meet anyone for ten days
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : File Photo

पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। रावत ने समर्थकों सहित अन्य लोगों से कहा कि उनसे मिलने न आएं और मोबाइल से संपर्क में रहे। पूर्व सीएम के मुताबिक पिछले कुछ दिन वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहे।

विज्ञापन


इस बीच उनसे कई लोग मिले जो कोरोना संक्रमण के लिहाज से संदिग्ध कहे जा सकते हैं। मना करने पर भी कोई फूल देता है तो कोई कुछ और खाने का सामान ले आता है। वे नहीं चाहते कि उनके कारण किसी और को खतरा उठाना पड़े। इस स्थिति को देखते हुए ही उन्होंने 24 अगस्त से खुद को दस दिन के लिए सेल्फ क्वारंटीन करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस और विपक्ष में राहुल का कोई विकल्प नहीं: हरीश रावत

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस और विपक्ष में राहुल गांधी का कोई विकल्प नहीं है। रावत के मुताबिक कांग्रेस अपने समय सिद्ध नेतृत्व के पीछे खड़ी है। सोनिया गांधी ने हमेशा कांग्रेस को संकट से उभारा है। राहुल गांधी भी विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने की क्षमता रखने वाले नेता है। कांग्रेस का कार्यकर्ता दिल से चाहता है कि राहुल गांधी अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस का नेतृत्व संभालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed