फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : dehradun mla help the needy people

उत्तराखंड में कोरोना : मुश्किल वक्त में सुबह से शाम तक लोगों की मदद में जुटे हैं देहरादून के विधायक

Fri, 07 May 2021 01:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 May 2021 01:20 PM IST
सार

कोई फील्ड में रहकर काम करवा रहा है तो कोई फोन पर जरूरतमंदों के लिए जरूरी इंतजाम करने में जुटा हुआ है। सुबह से देर शाम तक लोगों की मदद का यह सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : dehradun mla help the needy people
विधायक गणेश जोशी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना के इस मुश्किल वक्त में दून के अधिकांश विधायक अपनों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। कोई फील्ड में रहकर काम करवा रहा है तो कोई फोन पर जरूरतमंदों के लिए जरूरी इंतजाम करने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


हरिद्वार में नेता-अफसरों की हनक: अस्थि विसर्जन के लिए भी चाहिए वीआईपी प्रोटोकॉल
विज्ञापन


सुबह से देर शाम तक लोगों की मदद का यह सिलसिला जारी है। किसी ने कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर मदद का अभियान छेड़ा है तो कोई खुद ही संक्रमितों और प्रभावितों को राहत देने के लिए काम कर रहा है। आइए जानते हैं शहर के विधायक  कैसे लोगों की मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: शादी के दिन दुल्हन को हुआ कोरोना, फिर पीपीई किट पहनकर एक-दूजे के हुए भूपेंद्र और विनीता, तस्वीरें...

गणेश जोशी : मसूरी से दून तक दिखा रहे सक्रियता

मसूरी विधायक गणेश जोशी पूरे कोरोना काल में सबसे ज्यादा सक्रिय जनप्रतिनिधि हैं। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उनकी सक्रियता पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है। मसूरी से लेकर राजधानी दून तक वो लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज भी करा रहे हैं। दून के प्रभारी मंत्री के तौर पर वो अस्पतालों में पर्याप्त ऑक्सीजन, दवाओं की उपलब्धता, बेड बढ़ाने, पल्स ऑक्सीमीटर व फ्लो मीटर के बैंक बनाने जैसे काम भी कर रहे हैं। इसके अलावा मसूरी में भी स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर उनका जोर है।

खजान दास : फोन से कर रहे जरूरतमंदों की मदद

राजपुर रोड विधायक खजान दास फोन से ही जरूरतमंदों की मदद में जुटे हैं। रोजाना घर और दफ्तर में कोविड सुरक्षा नियमों के साथ वो जरूरतमंदों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। जरूरतमंदों के लिए बेड, ऑक्सीजन, दवा, भोजन और अन्य इंतजाम करने में ही उनका दिन गुजर रहा है। लोगों की मदद करने के साथ ही वो कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की टीम भी तैयार की है, जो मदद मांगने वाले हर जरूरतमंद के लिए जरूरी इंतजाम कर रही है।

उमेश शर्मा : जरूरतमंदों के लिए इंतजाम करने में गुजर रहा दिन

रायपुर विधायक उमेश शर्मा का पूरा दिन आजकल कोरोना प्रभावितों के बीच ही गुजर रहा है। उनकी प्राथमिकता रायपुर कोविड केयर सेंटर में जल्द से 30 आईसीयू बेड तैयार करने और ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराना है। उमेश शर्मा खुद फील्ड में रहकर काम करने वाले विधायकों में शामिल हैं। वे मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही जरूरतमंदों के भोजन से लेकर मृतकों के अंतिम संस्कार तक की व्यवस्था देख रहे हैं। गुजरात से ऑक्सीजन का इंतजाम करने को लेकर भी वह चर्चा में रहे।

सहदेव पुंडीर : दवा से लेकर भोजन तक का कर रहे इंतजाम

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही भोजन का इंतजाम भी देख रहे हैं। कई कोरोना पीड़ितों के परिवारों, दैनिक मजदूरों और अभावग्रस्त लोगों के लिए नियमित तौर पर भोजन का इंतजाम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीएम विवेकाधीन कोष व स्पीकर विवेकाधीन कोष से कुछ लोगों की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई थी, घर-घर जाकर उसके चेक बांट रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना दो घंटे कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर जरूरतमंदों मदद को लेकर प्लान तैयार किया जाता है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत : घर से फोन पर कर रहे जरूरतमंदों की मदद

डोईवाला विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इन दिनों घर पर ही हैं। वो फोन पर लगातार सक्रिय हैं और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। सुबह से ही फोन पर वो लोगों के लिए जरूरी इंतजाम करने में जुट जाते हैं। वो बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबको एकजुट होना होगा। उनका साफ संदेश है कि घर में रहकर ही लोगों की मदद करें। अन्य लोग भी कोशिश करें कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

विनोद चमोली : फील्ड में रहकर जुटा रहे व्यवस्थाएं

धर्मपुर विधायक विनोद चमोली रोजाना फील्ड में निकलने वाले जनप्रतिनिधियों में शामिल हैं। रोजाना उनका दिन का समय फील्ड में लोगों के लिए व्यवस्थाएं जुटाने में गुजर रहा है। इसके अलावा वो फोन पर भी लगातार जरूरतमंदों के लिए जरूरी इंतजाम करने में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं को भी लोगों की हर तरह से मदद करने के लिए उतारा हुआ है। इनकी मदद से लोगों के लिए अस्पतालों में बेड, दवाओं का इंतजाम कर रहे हैं। वैक्सीनेशन केंद्रों की व्यवस्था सुधारने के लिए भी कार्य कर रहे हैं।

मुन्ना सिंह चौहान : कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर पहुंचा रहे मदद

विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी ज्यादातर समय लोगों के बीच रहकर काम कर रहा हैं। वैक्सीनेशन सेंटर से लेकर अस्पतालों तक की व्यवस्थाएं, किसी को अस्पताल पहुंचाने, बेड, ऑक्सीजन व दवा का इंतजाम करने, मृतकों का अंतिम संस्कार करने तक में सहयोग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कई कार्यकर्ताओं की टीम बनाई, जो लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। लोगों की मदद करने के साथ ही वो उन्हें कोरोना से बचाव को लेकर भी जागरूक कर रहे हैं।

हरबंस कपूर :

कैंट विधायक हरबंस कपूर की गिनती सबसे सरल और व्यावहारिक जनप्रतिनिधियों में होती है। आजकल उनका दिन कोरोना पीड़ितों और प्रभावितों की मदद करने में बीत रहा है। फोन पर वो लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुन रहे हैं और उनका निपटारा भी कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर वह खुद फील्ड में भी उतर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के लिए अस्पताल में व्यवस्थाएं करने से लेकर टीकाकरण केंद्रों पर सुविधाएं जुटाने तक का काम किया जा रहा है। इसके अलावा जरूरतमंदों के लिए मास्क, सैनिटाइजर और भोजन का प्रबंध भी किया जा रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यकर्ता भी इस काम में जुटे हुए हैं।

प्रीतम सिंह : पूरी टीम के साथ कर रहे लोगों की मदद

चकराता विधायक व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कार्यकर्ताओं की पूरी टीम के साथ लोगों की मदद में जुटे हैं। वह मरीजों के लिए बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आईसीयू और दवा का इंतजाम कर रहे हैं। सरकार के सिस्टम के अलावा उनका फोकस अपने व्यक्तिगत संपर्कों से लोगों को मदद उपलब्ध कराना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वह अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी नियमित संवाद कर रहे हैं। चकराता और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर भी उनका जोर है। उनका कहना है कि इस वक्त जो भी व्यवस्थाएं होंगी, उनका लोगों को आगे भी लाभ मिलेगा।

मेयर गामा ने संभाली सैनिटाइजेशन की कमान

विधायकों के साथ ही मेयर सुनील उनियाल गामा भी पूरे कोरोना काल में खासे सक्रिय रहे। उन्होंने खुद शहर में सैनिटाइजेशन की कमान संभाली। तीन दिन तक पूरे शहर को सैनिटाइज करने के अभियान की उन्होंने लगातार मॉनिटरिंग की और अलग-अलग क्षेत्रों में जायजा लिया। इसके अलावा वो जरूरतमंदों की मदद के अभियान में भी जुटे हैं। निगम की ओर से मदद पहुंचाने के अलावा उन्होंने व्यक्तिगत प्रयासों से भी जरूरतमंदों की मदद की। कोरोना संक्रमित होने के कारण वो पिछले दो दिनों से आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed