फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Corona test will be starts in dehradun secretariat from today

Corona in Uttarakhand: सचिवालय में सचिव, संयुक्त सचिव समेत चार अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित, आठ अनुभाग सील

Mon, 07 Sep 2020 08:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 07 Sep 2020 08:33 PM IST
सार

  • शासन ने सचिवालय डिस्पेंसरी को सौंपा जिम्मा

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Corona test will be starts in dehradun secretariat from today
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तराखंड सचिवालय में सचिव व संयुक्त सचिव समेत चार अफसर-कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद आठ अनुभाग सील कर दिए गए हैं। सोमवार को शुरू हुई कोरोना संक्रमण की एंटीजन जांच में 82 में से तीन कार्मिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक संयुक्त सचिव, होमगार्ड और पीआरडी कर्मचारी है।

विज्ञापन


वहीं, सचिव हरबंस सिंह चुघ के मुताबिक, उनके गले में हल्की खराश होने पर उन्होंने घर पर ही टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका कहना है कि वे शुक्रवार से ही दफ्तर नहीं जा रहे हैं। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था।
विज्ञापन


Unlock-4 In Uttarakhand: होटल और रेस्टोरेंट में बंद पड़े बार खोलने की तैयारी में सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना उन्होंने शासन को दे दी है। वहीं, संयुक्त सचिव नंदन सिंह डुंगरियाल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने इसकी लिखित सूचना अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन को दे दी है। इसके बाद सचिव का दफ्तर, अनुसचिव का दफ्तर, स्वास्थ्य विभाग के चार अनुभाग, श्रम का एक अनुभाग और एसएडी का एक अनुभाग 48 घंटे के लिए सील किया गया है।

लड्डू पड़े महंगे, स्वास्थ्य विभाग केचार अनुभाग सील

स्वास्थ्य विभाग के चार अनुभागों के कार्मिकों को लड्डू महंगे पड़ गए। सोमवार को अनुभाग के एक होमगार्ड कर्मी ने संतान होने की खुशी में चारों अनुभागों के कार्मिकों को लड्डू बांटे थे। इसके बाद उसने अपना कोविड एंटीजन टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसकी सूचना मिलते ही अनुभाग में तैनात कर्मचारियों में हडकंप मच गया। एहतियात के तौर पर चारों अनुभागों को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।

सोमवार को सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों के एंटीजन टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 82 कर्मचारियों की जांच की, इनमें से तीन पॉजिटिव आए हैं। बचे हुए कार्मिकों की जांच मंगलवार को की जाएगी।
- डॉ.विमलेश जोशी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, सचिवालय डिस्पेंसरी

विभागों में भी कोविड टेस्ट की मांग

राज्य सचिवालय की तर्ज पर विभागों में भी कोविड टेस्ट की मांग उठ रही है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सभी विभागों में लक्षण वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का निशुल्क एंटीजन टेस्ट कराने की मांग की है।

परिषद के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री अरुण पांडेय के मुताबिक, विभागीय कार्यालयों में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार को कार्यालयों में कर्मचारियों के टेस्ट कराए जाने की सुविधा देनी चाहिए।

48 कर्मचारियों का टेस्ट नेगिटिव

शुक्रवार को सचिवालय में चिकित्सा विभाग की एक टीम ने कर्मचारियों के रेपिड एंटीजन टेस्ट किए थे। इनमें कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, होमगार्ड, पीआरडी, चालक व सचिवालय कैंटीन में तैनात अलग अलग करीब 48 कर्मचारियों के टेस्ट कराए गए थे। ये सभी टेस्ट नेगिटिव आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed