फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Business organizations not united on two days of complete lockdown in Dehradun

Coronavirus in Uttarakhand : देहरादून में दो दिन पूर्ण बंदी पर एकजुट नहीं व्यापारी संगठन

Fri, 18 Sep 2020 03:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 18 Sep 2020 03:02 PM IST
सार

  • दून उद्योग व्यापार मंडल ने की है सप्ताह में दो दिन के पूर्ण बंदी की घोषणा 
  • पक्ष में नहीं हैं दून वैली महानगर व्यापार मंडल, होलसेल डीलर्स एसोसिएशन व कांग्रेस 

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Business organizations not united on two days of complete lockdown in Dehradun
- फोटो : अमर उजाला (file photo)

विस्तार

बाजारों में दो दिन की बंदी पर व्यापारी संगठन एकमत नहीं हैं। दून उद्योग व्यापार मंडल ने जहां शनिवार और रविवार को पूर्ण बंदी की निर्णय लिया है, वहीं दून वैली उद्योग व्यापार मंडल, दी होलसेल डीलर्स एसोसिएशन और कांग्रेस ने इसका विरोध किया है।

विज्ञापन


Corona In Uttarakhand: 1192 नए संक्रमित मिले, 13 की मौत,  मरीजों की संख्या 37 हजार पार
विज्ञापन


इन संगठनों का कहना है कि बाजारों में मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी। प्रशासन यदि कोई निर्णय लेता है तो उसका पालन किया जाएगा। अगर कोई संगठन जबरन बाजार बंद कराने की कोशिश करता है तो इसका विरोध किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। व्यापारी भी कोरोना के चपेट में आ रहे हैं। अभी तक दो व्यापारियों की मौत भी हो चुकी है। इसके चलते दून उद्योग व्यापार मंडल ने सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को पूर्ण बंदी का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से मिलकर व्यापार मंडल ने सहयोग भी मांगा है। इन दो दिनों में केमिस्ट को छोड़कर सभी दुकानों को बंद रखने और इस दौरान बाजारों को सैनिटाइज कराने की मांग की गई है। 

 वहीं इस निर्णय का अन्य व्यापारिक संगठनों ने विरोध किया है। दून वैली महानगर व्यापार मंडल का कहना है कि दो दिन की पूर्ण बंदी का फैसला कुछ चुनिंदा व्यापारियों की निजी राय है। जब तक जिला प्रशासन इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लेता है, तब तक पूर्व की भांति ही बाजार खोले जाएंगेे। इस संबंध में हुई संगठन की बैठक में कहा गया कि रविवार को साप्ताहिक बंदी की जगह पूर्ण लॉकडाउन होना चाहिए या शासन 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन करे। साथ ही संगठन ने बाजारों का समय सुबह दस बजे से सात बजे तक करने की मांग की है।

अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि अगर प्रशासन की ओर से कोई बंदी का आदेश आता है तो व्यापारी उसका पालन करेंगे। किसी के कहने पर बाजार को बंद नहीं किया जाएगा। व्यापारी स्वतंत्र हैं कि वे दुकानों को खोले या नहीं। बैठक में पलटन बाजार, घोसी गली, डिस्पेंसरी रोड, राजीव गांधी कॉम्पलेक्स, सर्निमल बाजार आदि के व्यापारियों ने भाग लिया। 

वहीं, दी होलसेल डीलर्स एसोसिएशन आढ़त बाजार भी दो दिन के पूर्ण बंदी पर सहमत नहीं है। एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि बाजार को खोलने की पूर्व की व्यवस्था सुबह नौ बजे से शाम को छह बजे की गई थी, यह आगे भी जारी रहेगी। रविवार को पूर्व की भांति साप्ताहिक बंदी रहेगी। एसोसिएशन के महासचिव विनोद गोयल ने कहा कि राज्य सरकार या जिला प्रशासन की ओर से अगर कोई गाइडलाइन आती है तो उसका जरूर पालन किया जाएगा। 

उधर, महानगर कांग्रेस ने भी लॉकडाउन का विरोध किया है। इस संबंध में महानगर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी प्रेषित किया है। ज्ञापन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि कुछ व्यापारियों के प्रस्ताव पर राज्य सरकार कोरोना महामारी का हवाला देकर लॉकडाउन लगाने की कोशिश कर रही है।

पिछले लॉकडाउन में व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में दोबा से लॉकडाउन छोटे व्यापारियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के हित में नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कोविड टेस्ट के लिए दो हजार रुपये लेने की व्यवस्था में भी छूट देने और गांधी पार्क को भी खोलने की मांग की है। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, केवल पुंडीर, शकील अहमद, राजीव पुंज आदि मौजूद थे। 


शनिवार व रविवार को बंद रहेगा प्रेमनगर बाजार

दून व्यापार मंडल की अपील पर प्रेमनगर व्यापार मंडल ने सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पुंज ने कहा कि दून उद्योग व्यापार मंडल के कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रेमनगर व्यापार मंडल पूरा साथ देगा। उन्होंने सभी व्यापारियों ने अपील की है कि वह इसमें सहयोग करें।

मेयर से मिले व्यापारी

देहरादून। दून उद्योग व्यापार मंडल अगले तीन सप्ताह शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखने की घोषणा पर कायम है। व्यापार मंडल के मुताबिक बाकी पांच दिन सभी बाजारों का समय सुबह नौ बजे से सात बजे तक रहेगा। इस संबंध में दून उद्योग व्यापार मंडल ने मेयर सुनील उनियाल गामा से भी मुलाकात की। व्यापार मंडल का कहना है कि मेयर ने फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि शनिवार और रविवार को बाजारों को सैनिटाइज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed