{"_id":"5f64775c8ebc3eb7356e92d0","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-bjp-aged-mlas-will-participate-in-assembly-session-virtual","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : विधानसभा सत्र में वर्चुअल भागीदारी करेंगे भाजपा के उम्रदराज विधायक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : विधानसभा सत्र में वर्चुअल भागीदारी करेंगे भाजपा के उम्रदराज विधायक
Fri, 18 Sep 2020 02:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 18 Sep 2020 02:49 PM IST
सार
- भगत बोले, 60 वर्ष और उससे अधिक के विधायक नहीं आएंगे
- पार्टी अन्य विधायकों से भी करेगी वर्चुअल भागीदारी की अपील
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत
- फोटो : Bansidhar Bhagat / Facebook Page
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर के मुताबिक विधानसभा सत्र में भाजपा के 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के विधायक वर्चुअल भागीदारी करेंगे। उन्होंने बताया कि वो पार्टी के अन्य विधायकों से भी सत्र में वर्चुअल भागीदारी करने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
Corona In Uttarakhand: 1192 नए संक्रमित मिले, 13 की मौत, मरीजों की संख्या 37 हजार पार
विज्ञापन
सामाजिक दूरी का पालन कराने के दबाव में सरकार को अब राज्य सचिवालय में सत्र कराने की संभावनाएं टटोलनी पड़ रही हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा भी अपने विधायकों को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पहले ही उम्रदराज विधायकों से आग्रह कर चुके हैं कि वे सत्र में वर्चुअल भागीदारी करें। लेकिन विधानसभा सदस्यों की ओर से अभी तक विस सचिवालय को ऐसा कोई संदेश प्राप्त नहीं हुआ है, जिसमें उन्होंने वर्चुअल भागीदारी करने की इच्छा जाहिर की हो।
लेकिन अब कोरोना की चपेट से हाल ही में बाहर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत अपनी पार्टी के सभी विधायकों से अपील करेंगे कि वे वर्चुअल भागीदारी करें।
भगत ने अमर उजाला को बताया कि पार्टी के 60 वर्ष और उससे ऊपर की उम्र के विधायक सत्र में वर्चुअल भाग लेंगे। वह पार्टी के अन्य विधायकों से भी अपील कर रहे हैं कि वे सत्र में आने से परहेज करें और वर्चुअल हिस्सेदारी करें। इस संबंध में वह दूरभाष व व्हाट्सअप संदेश के माध्यम से अपील करेंगे।