फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : action will taken on those who leave for morning walk before seven

Coronavirus in Uttarakhand : सुबह सात बजे से पहले मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों पर होगी सख्ती

Tue, 23 Jun 2020 12:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 23 Jun 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : action will taken on those who leave for morning walk before seven
Morning walk - फोटो : PTI

सुबह सात बजे से पहले मार्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों पर पुलिस अब सख्ती करेगी। एसपी सिटी श्वेता चौबे के अनुसार शहर में शाम सात से सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लागू रहता है। ऐसे में नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसपी सिटी श्वेता चौबे ने सुबह पांच से सात बजे तक सिपाहियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण रोकने के लिए तमाम जागरूकता और कार्रवाई के बाद भी कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसकी पुलिस को लगातार शिकायत भी मिल रही हैं। लोग सुबह सात बजे से पहले ही मॉर्निंग वॉक पर निकल पड़ते हैं। साथ ही ज्यादातर लोग मास्क भी नहीं लगाते
विज्ञापन


इसे लेकर जागरूक लोग पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ लगातार कंट्रोल रूम में भी फोन कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने नियम तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई को पुलिस की स्पेशल ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि हर थाने की चीता मोबाइल और थाना पुलिस सुबह पांच से सात बजे तक ऐसे इलाकों में भ्रमण करेगी जहां पर लोग काफी संख्या में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

85 कर्मचारियों की रिपोर्ट आई निगेटिव

रुद्रप्रयाग में स्टेजिंग एरिया समेत तहसील व जिला कार्यालय में तैनात 85 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक सप्ताह पूर्व स्टेजिंग एरिया में तैनात राजस्व उप निरीक्षक समेत तहसील के चार अन्य कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद डीएम के निर्देश पर तहसील व जिला कार्यालय समेत स्टेजिंग एरिया में तैनात सभी कर्मचारियों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे। 

795 लोग किए गए क्वारंटीन 

सोमवार को दूसरे राज्यों से देहरादून जिले पहुंचे 795 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वारंटीन किया गया। मौजूदा समय में 607 कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें से 144 का इलाज चल रहा है। वहीं, 146 लोगों के सैंपल लिए गए, जबकि तीन लोगों की रैंडम सैंपलिंग की गई। आंगनबाड़ी कार्यकताओं ने 19256 लोगों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया।

होम क्वारंटीन किए गए 140 लोगों के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 32 टीमों ने कंटेनमेंट जोन में 501 लोगों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया। फ्लाइट से 219 प्रवासी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें होटल में क्वारंटीन किया गया। 252 लोगों को फ्लाइट से दूसरे राज्य भेजा गया। इसके अलावा 19697 श्रमिकों को मनरेगा के जरिये रोजगार दिया गया। निबंधन कार्यालयों में 130 रजिस्ट्री हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed