Coronavirus in Uttarakhand: मंगलवार को 208 नए संक्रमित मिले, मरीजों का आंकड़ा 8000 पार, पांच की मौत
- प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा आठ हजार पार
- प्रदेश में पांच संक्रमितों की मौत, 208 कोरोना संक्रमित मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में मंगलवार को पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 208 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आठ हजार के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 3301 सैंपल निगेटिव पाए गए। कुल मरीजों की संख्या 8008 हो गई है, जबकि अब तक 95 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
ऊधमसिंह नगर में 63 संक्रमित मिले हैं। इनमें 28 संपर्क में आए हुए हैं, जबकि 23 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। देहरादून जिले में मिले 48 संक्रमितों में 31 संपर्क में आए हुए और 17 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। पिथौरागढ़ जिले में मिले 32 संक्रमित संपर्क में आए हुए हैं। हरिद्वार जिले में मिले 23 संक्रमितों में 18 संपर्क में आए हुए हैं, पांच की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड के आईपीएस की माता का कोरोना से निधन
चंपावत और नैनीताल जिले में 10-10, उत्तरकाशी जिले में आठ, पौड़ी में छह, अल्मोड़ा और टिहरी जिले में तीन-तीन, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं, मंगलवार को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीन, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में तीन, दून मेडिकल कालेज में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
आज मिले संक्रमित मामले
जिला संक्रमित मरीज
ऊधमसिंह नगर 63
देहरादून 48
पिथौरागढ़ 32
हरिद्वार 23
चंपावत 10
नैनीताल 10
उत्तरकाशी 08
पौड़ी 06
अल्मोड़ा 03
टिहरी 03
चमोली 01
रुद्रप्रयाग 01
पीआरडी जवान और फैक्टरी कर्मी कोरोना पॉजिटिव
भारुवाला गांव निवासी एक पीआरडी जवान में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, लक्सर के एक फैक्टरी कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों पिछले कई दिनों से होम क्वारंटीन थे। दोनों को कोविड केयर सेंटर रेफर कर दिया है। साथ ही उनके घरों के आसपास कुछ क्षेत्र को पाबंद कर दिया।
खानपुर क्षेत्र के भारुवाला गांव निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति पीआरडी जवान है। वह हरिद्वार नगर निगम में तैनात था। खांसी जुकाम की शिकायत होने पर खानपुर स्वास्थ्य विभाग ने 31 जुलाई को उसका सैंपल लिया था। तब से उसे घर में ही होम क्वारंटीन कर दिया था। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, लक्सर के सोसायटी रोड निवासी 34 वर्षीय एक युवक लक्सर की ही एक फैक्टरी में काम करता है।
लगभग छह दिन पहले फैक्टरी कर्मी को बुखार की शिकायत होने पर फैक्टरी प्रबंधन ने उसे जांच कराने के निर्देश दिए थे। 31 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लेकर जांच को भेजकर उसे होम क्वारंटीन कर दिया था। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि दोनों को कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया है। बुधवार को उनके परिजनों के सैंपल लिए जाएंगे।