फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: Labor Commissioner Told, Not Cut Workers salary during lockdown

Lockdown Uttarakhand: लॉक डाउन की अवधि में श्रमिकों का नहीं काटें वेतन: श्रम आयुक्त

Thu, 02 Apr 2020 11:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Apr 2020 11:32 PM IST
सार

  • उद्योगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से की अपील
  • - श्रमिकों की सहायता के लिए हल्द्वानी श्रमायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Labor Commissioner Told, Not Cut Workers salary during lockdown
Money Laundering

विस्तार

कोरोना संकट और लॉक डाउन से उत्पन्न हालातों के बीच श्रम विभाग ने सभी उद्योगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से श्रमिकों का बंदी की अवधि का वेतन न काटने और समय पर वेतन देने की अपील की है। इस संबंध में श्रमायुक्त दीप्ति सिंह ने आदेश जारी किए हैं। साथ ही उत्तराखंड भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत और दुकानों व उद्योगों के श्रमिकों की सहायता के लिए हल्द्वानी स्थित श्रमायुक्त कार्यालय में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है।

विज्ञापन


श्रम विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की एडवाइजरी पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर दिशा-निर्देश दिए थे। इस क्रम में श्रमायुक्त ने उद्योगों और प्रतिष्ठानों के श्रमिकों की चिंता की है। कोरोना वायरस से उत्पन्न हालातों में उद्योगों और प्रतिष्ठानों से कहा है कि श्रमिकों को वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा देना सामूहिक जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

कंट्रोल रूम में इन नंबरों पर हो सकता है संपर्क

उनसे अपील की गई है कि बंदी और अनुपस्थिति की अवधि में श्रमिकों का वेतन न काटें और समय से वेतन का भुगतान करें। आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन करने वाले उद्योगों को भी श्रमायुक्त ने ताकीद किया है कि वे भी समय समय पर शासन और प्रशासन के जारी निर्देशों का पालन करें।

श्रम विभाग ने भवन और अन्य निर्माण से जुड़े श्रमिक और उद्योगों व दुकानों में कार्यरत मजदूर लॉक डाउन के दौरान किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए हल्द्वानी स्थित श्रमायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम में मोबाइल नंबर 904507876 और 9045387181 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed