फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   coronavirus in uttarakhand: jageshwar dham Shravani mela cancelled this year first time

कोरोना: जागेश्वर धाम में इस बार नहीं होगा श्रावणी मेला, हर साल जुटते थे लाखों श्रद्धालु

Tue, 07 Jul 2020 10:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Jul 2020 10:22 PM IST
सार

  • मंदिर में शिवार्चन और कर्मकांड नहीं होंगे और बाजार भी नहीं लगेंगे
  • ऑनलाइन शिव पूजन करा सकेंगे देश भर के श्रद्धालु

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand: jageshwar dham Shravani mela cancelled this year first time
- फोटो : जागेश्वर धाम

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में 16 जुलाई से आयोजित होने वाला श्रावणी मेला इस बार नहीं होगा। पवित्र श्रावण मास में लगने वाले इस मेले में उत्तराखंड ही नहीं यूपी और दिल्ली समेत अन्य राज्यों से लाखों लोग भी शिवार्चन के लिए आते थे।

विज्ञापन


एक माह तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान काफी संख्या में स्थानीय और बाहरी व्यापारी आकर बाजार भी लगाते थे। जिसमें करोड़ों का कारोबार होता था लेकिन कोविड-19 के कारण इतिहास में पहली बार इस मेले का आयोजन रद्द करने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन



बता दें कि कोरोना के खतरे को देखते हुए जागेश्वर धाम को पिछले एक जुलाई से सिर्फ अल्मोड़ा जिले के श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला गया है। इन दिनों भी हर रोज अधिकतम 100 श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इन श्रद्धालुओं को भी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार ऑनलाइन शिव पूजन करा सकेंगे देश भर के लोग

इधर, कोरोना को लेकर अभी तक स्थितियां सामान्य नहीं हुई हैं। इसे देखते हुए अब मंदिर प्रबंधन समिति (ट्रस्ट) ने इस साल मेले का आयोजन रद्द करने का फैसला किया है। जागेश्वर धाम मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि इस साल मेले का आयोजन नहीं होगा । प्रबंधक ने बताया कि  श्रावण माह में कितने श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी और बाहरी जिलों से आने वाले लोगों को अनुमति मिलेगी या नहीं इस बारे में दो-तीन दिन में फैसला लिया जाएगा। 

सावन के महीने में शिवार्चन (पार्थिव पूजन) और रुद्री आदि का काफी महत्व माना जाता है। लेकिन मेला स्थगित होने और साथ ही केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक मंदिर परिसर में शिवार्चन आदि नहीं हो सकेंगे। मंदिर प्रबंधन ने देश भर के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन शिवार्चन और अन्य पूजा कराने की व्यवस्था की है। प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि इसके लिए श्रद्धालु जागेश्वर धाम के पुजारियों को परंपरा के मुताबिक संकल्प भेंट करके शिर्वाचन करा सकते हैं। इसके लिए श्रद्धालु जागेश्वर धाम के प्रबंधक भगवान भट्ट के मोबाइल नंबर 9760677235 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed