Coronavirus In Uttarakhand: सेना ने कोरोना वॉरियर्स का अनोखे तरीके से किया सम्मान, अस्पतालों पर हुई पुष्पवर्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में फ्रंटलाइन में मोर्चा संभाल रहे डॉक्टरों, सफाईकर्मियों, चिकित्सा सहायकों व अन्य लोगों का सेना ने आज अनोखे तरीके से सम्मान किया। कोरोना वॉरियर्स को सलामी देने के लिए आज फ्लाईपास्ट का आयोजन किया गया। वायु सेना ने अपने तरीके से कोरोना वॉरियर्स को सलामी देकर उनका हौसला बढ़ाया।
भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे अस्पतालों के ऊपर से उड़ान भरी और कोरोना योद्धाओं के सम्मान में अस्पतालों पर पुष्पवर्षा की।
सुबह एम्स ऋषिकेश में 10.15 बजे से 10.25 बजे और देहरादून के दून हॉस्पिटल में 10.30 बजे से 10.45 बजे के बीच हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई। इस दौरान डॉक्टर और स्टाफ के लोग अस्पताल की छतों पर पहुंचे। उन्होंने हौसला बढ़ाने के लिए भारतीय सेना का धन्यवाद किया।
कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
वहीं, हल्द्वानी में भी भारतीय सेना क ने शहीद पार्क में एकत्रित होकर शहीदों को श्रद्धंजलि दी। वहीं, कुमाऊं रेजीमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने सैन्य अस्पताल परिसर में कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया।
हल्द्वानी के शहीद पार्क में स्टेशन कमांडर कर्नल सुभजित बसु ने कहा कि सेना की ओर से कोरोना योद्धाओं को सम्मान किया गया है। हम यही कहना चाहते हैं कि सेना इन योद्धाओं के साथ हमेशा खड़ी है। ये लोग ऐसे दुष्मन से लड़ रहे हैं जो पूरी इंसानियत का दुश्मन है। इसके लिए हम सबको मिलकर खड़ा होना होगा। तभी हम इसे हरा पाएंगे।
बीईजी सेंटर में बैंड बजाकर डॉक्टरों, सफाईकर्मियों और पुलिस का जताया आभार
बंगाल इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) ऑफ सेंटर रुड़की के जवानों ने बैंड बजाकर कोरोना के विरुद्ध युद्ध में अपना अहम योगदान दे रहे कोरोना वॉरियर्स का आभार जताया। इस दौरान
कोरोना वारियर्स ने भी सेना के जवानों को धन्यवाद किया।
कोरोना की लड़ाई में देशभर के डॉक्टर, पुलिसकर्मी और सफाई कर्मचारी दिनरात डटे हैं। इसी कड़ी में इन कोरोना वारियर्स के सम्मान के लिए देशभर में सेना की ओर से रविवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। रुड़की स्थित सेना अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कमांडेंट ब्रिगेडियर श्री रघुनिवासन ने कहा संकट की इस घड़ी में डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मचारी और मीडियाकर्मी अहमद योगदान दे रहे हैं।
बीईजी एंड सेंटर के कर्मचारियों ने महामारी की लड़ाई में एमएच तैयार करने में पूरा योगदान दिया है। इसके बाद सेना के जवानों ने बैंड पर देशभक्ति धुन बजाकर कोरोना वॉरियर्स का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एसपी देहात एसके सिंह, सीओ चंदन सिंह बिष्ट, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह, यातायात निरीक्षक अकरम खान, एसआई अंकुर शर्मा, एमएच कमांडेंट ब्रिगेडियर हरकीरत सिंह, ब्रिगेडियर रविंद्र गुरुंग, कर्नल मुकुल पुनिया, लेफ्टिनेंट
कर्नल नितिन नागर आदि मौजूद रहे।