फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand : Health department will take limited samples from Migrants

Coronavirus In Uttarakhand: अब हरिद्वार आने वाले सभी प्रवासियों के नहीं लिए जाएंगे सैंपल, ये है नई व्यवस्था

Wed, 03 Jun 2020 06:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Jun 2020 06:10 PM IST
सार

  • सीएमओ ने आईसीएमआर की नई गाइड लाइन का हवाला देते हुए जारी किया आदेश

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand : Health department will take limited samples from Migrants
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अब अन्य राज्यों से हरिद्वार आने वाले सभी प्रवासियों के सैंपल नहीं लिए जाएंगे। चुनिंदा मामलों में ही लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इनमें बीमार या संक्रमित मरीज के संपर्क में रहने वालों के साथ 65 साल की आयु से अधिक व्यक्ति का सैंपल लिया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार ने अन्य राज्यों से आवागमन शुरू होने के बाद से सभी को संस्थागत या होम क्वारंटीन कराते हुए सभी प्रवासियों की सैंपलिंग की जानी शुरू की थी। नियमानुसार चार जनपदों के प्रवासियों को हरिद्वार में 14 दिन क्वारंटीन करने के दौरान उनके सैंपल लेकर जांच को भेज दिए जा रहे थे, लेकिन अब आईसीएमआर की नई गाइड लाइन का हवाला देते हुए सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने सैंपलिंग लेने के प्रावधान में बदलाव किया है।

विज्ञापन

शर्तों के आधार पर लिए जाएंगे सैंपल

इसके तहत अब सभी प्रवासियों के सैंपल नहीं लिए जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि आईसीएमआर की गाइड लाइन के अनुसार ही अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासियों के सैंपल कुछ शर्तों के आधार पर लिए जाएंगे। इसमें व्यक्ति की आयु 65 वर्ष से अधिक हो या गर्भवती महिला, जिनके प्रसव का अंतिम महीना चल रहा हो या किसी बीमारी का इलाज कराकर प्रदेश में आया हो।

इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से जैसे डायबिटीज, हाइपरटेंशन, दमा आदि के अलावा कोरोना के प्राथमिक लक्षण खांसी, जुखाम, गले में दर्द, सांस लेने में परेशानी हो तो ही उसके सैंपल लिए जाएंगे। आदेश को बुधवार से लागू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed