फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Haridwar has highest number of backlog deaths

कोरोना संक्रमण: मृत्यु दर में देश में दूसरे स्थान पर उत्तराखंड, हरिद्वार में सामने आईं सबसे ज्यादा बैकलॉग मौतें

Tue, 06 Jul 2021 02:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Jul 2021 02:07 AM IST
सार

हरिद्वार जिले के 21 अस्पतालों ने 393 कोरोना मरीजों की मौत की सूचना समय पर नहीं दी।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Haridwar has highest number of backlog deaths
कोरोना से मौत(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कुंभ के दौरान कोविड जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के साथ ही सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की बैकलॉग मौत का खुलासा हरिद्वार जिले में ही हुआ है। जिले के 21 अस्पतालों की ओर से 393 मरीजों की मौत की सूचना कई दिनों के बाद सरकार व स्वास्थ्य विभाग को दी गई। बता दें कि अभी तक सरकार की ओर से मौतों की समय पर सूचना न देने वाले अस्पतालों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 69 संक्रमित मिले, दो की मौत, घटकर 1555 हुए एक्टिव केस 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के आधार पर सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन (एसडीसी) ने जिलावार कोविड बैकलॉग मौतों की रिपोर्ट जारी की है। हरिद्वार जिले के 21 अस्पतालों ने 393 कोरोना मरीजों की मौत की सूचना समय पर नहीं दी। कुल बैकलॉग की मौतों में से 70 फीसदी हरिद्वार समेत देहरादून, ऊधमसिंह नगर जिले से हैं। देहरादून जिले में 19 अस्पतालों में 320, ऊधमसिंह नगर जिले में 17 अस्पतालों में 142 मौतें बैकलॉग की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीसी के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर कोविड बैकलॉग मौतों का विश्लेषण करने पर जिला वार अस्पतालों और मौतों की रिपोर्ट जारी की गई है। कोरोना की पहली लहर में 17 अक्तूबर 2020 को पहली बार 89 बैकलॉग मौतें सामने आई थीं। इसके बाद मई 2021 में 647 और जून में 474 कोविड बैकलॉग मौतों का खुलासा हुआ है। पंजाब के बाद कोविड मृत्यु दर में उत्तराखंड देश में दूसरे नंबर पर है। 

जिलावार बैकलॉग मौतों की संख्या

जिला        अस्पताल      मौतें
हरिद्वार          21            393
देहरादून        19            320
यूएसनगर      17            142
पिथौरागढ़      02             76
नैनीताल        09             67
अल्मोड़ा        04             57
टिहरी           04             42
पौड़ी            03             42
रुदप्रयाग      02             26
चंपावत        04             17
उत्तरकाशी   01            13
बागेश्वर        01            12
चमोली        03            03
कुल          90           1210

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed