उत्तराखंड में कोरोना: कोविड प्रतिबंधों में बंदिशें खत्म, मास्क और सामाजिक दूरी का नियम कायम
Coronavirus in Uttarakhand : सरकार ने दो नवंबर को जारी एसओपी में परिवर्तन करते हुए सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और मनोरंजन से संबंधित क्रियाकलापों में सौ प्रतिशत की छूट प्रदान कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना मरीजों के मामलों में आई कमी और त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने कोविड प्रतिबंधों को सामाजिक दूरी और मास्क की अनिवार्यता को जारी रखते हुए सभी प्रकार के प्रतिबंधों को हटा दिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधूू की ओर से 20 नवंबर तक के लिए नई एसओपी जारी की गई है।
पूर्व में 28 अक्तूबर से 20 नवंबर तक एसओपी जारी की गई थी, लेकिन इस बीच सरकार ने दो नवंबर को इसमें परिवर्तन करते हुए सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और मनोरंजन से संबंधित क्रियाकलापों में सौ प्रतिशत की छूट प्रदान कर दी है। जबकि इससे पूर्व यह छूट 50 प्रतिशत क्षमता तक ही सीमित थी।
यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में कोरोना: मंगलवार को सात नए संक्रमित मिले, 151 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे कोचिंग संस्थान
नई एसओपी के अनुसार कोविड संक्रमण की संख्या में आई कमी को देखते हुए विवाह समारोह में सौ प्रतिशत क्षमता के साथ आयोजन की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अलावा कोचिंग संस्थान भी सौ प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें... Dhanteras 2021: देवभूमि के बाजारों में दिखा त्योहारी उल्लास, ग्राहकों की उमड़ी भीड़, जमकर की खरीदारी, तस्वीरें
सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान सौ प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे
मंगलवार को जारी एसओपी के तहत प्रदेश में अब सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। इनमें जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, सैलून, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडिटोरियम, खेल मैदान, खेल संस्थान, स्टेडियम, होटल, रेस्तरां, भोजनालय आदि एसओपी के तहत कोविड प्रोटोकॉल के तहत खोले जाएंगे। एसओपी में खाद्य पदार्थों की होम डिलीवरी को प्रोत्साहित करने को कहा गया है।
त्योहारी सीजन में खुद से रहें सचेत
विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। जब त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, लोगों को खुद से सावधान रहना होगा। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि का प्रयोग बराबर करते रहें।