फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Global tenders Will be Apply for import vaccine from abroad

उत्तराखंड: विदेश से वैक्सीन मंगाने को हरी झंडी, आयात करने के लिए होंगे ग्लोबल टेंडर

Tue, 11 May 2021 08:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 May 2021 08:52 PM IST
सार

अब प्रदेश सरकार ने तय किया है कि राज्य सरकार अन्य देशों से कोविशील्ड, कोवक्सीन, स्पूत निक व अन्य वैक्सीन आयात करेगी।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Global tenders Will be Apply for import vaccine from abroad
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने कोविड महामारी के प्रकोप से बचाने के लिए अब वैक्सीन आयात करने का फैसला किया है। इसके लिए ग्लोबल टेंडर मंगाए जाएंगे। ग्लोबल टेंडर करने के लिए मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने एक कमेटी का गठन कर दिया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 118 मरीजों की मौत, 7120 नए संक्रमित मिले, मृतकों की संख्या चार हजार पार
विज्ञापन


उत्तराखंड को कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाने के लिए कोविशील्ड व कोवैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रही है। राज्य में 18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण का अभियान भी शुरू हो गया है। सरकार को बड़ी मात्रा वैक्सीन चाहिए। लेकिन कोविडशील्ड व कोवैक्सीन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रदेश सरकार ने तय किया है कि देश में वैक्सीन उपलब्ध न होने पर अब इसकी विदेशों से आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार से राज्य को अनुमति मिल गई है। राज्य सरकार अन्य देशों से कोविशील्ड, कोवक्सीन, स्पूतनिक व अन्य वैक्सीन आयात करेगी। वैक्सीन आयात करने के लिए मुख्य सचिव ने कमेटी गठित की है। कमेटी ग्लोबल टेंडर के माध्यम से वैक्सीन की खरीद करेगी। मुख्य सचिव ने कमेटी को तत्काल प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

ये है कमेटी
वैक्सीन आयात करने के लिए गठित कमेटी में अपर सचिव युगल किशोर पंत, अपर सचिव अरुणेंद्र सिंह चौहान, निदेशक प्रक्योरमेंट, महानिदेशालय, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राज्य वित्त सेवा के अधिकारी खजान चंद्र पांडे व पीपीपी प्रकोष्ठ के सुमंता शर्मा सदस्य बनाए गए हैं। 

रायपुर में पांच आईसीयू का संचालन शुरू 
आखिरकार रायपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में मंगलवार को पांच आईसीयू का संचालन शुरू हो गया। पांचवें दिन इसका संचालन होने से कुछ मरीजों को राहत मिली। वहीं, अब भी विभाग 25 आईसीयू के लिए जरूरी व्यवस्थाएं नहीं जुटा पाया है। इसके कारण सेटअप तैयार होने के बावजूद अभी मरीजों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा था। 


कोविड केयर सेंटर में शुक्रवार को 71 लाख की लागत से 30 आईसीयू बेड का सेटअप तैयार हो गया था, लेकिन अधिकारियों की सुस्ती के कारण चार दिन बाद भी ये शोपीस बने हुए थे। अमर उजाला ने मंगलवार को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।

इस पर मंगलवार को नींद से जागे विभाग ने पांच आईसीयू के लिए जरूरी व्यवस्थाएं कर लीं और मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया। हालांकि विभाग सभी 30 आईसीयू बेड के लिए व्यवस्थाएं नहीं जुटा पाया है। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ने कहा कि आईसीयू के लिए मरीजों को बहुत ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है। सभी 30 आईसीयू का संचालन शुरू हो जाएगा तो मरीजों को इसका फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed