{"_id":"5ed664178ebc3e90602ac32a","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-ex-serviceman-can-purchase-medicines-from-market-till-31st-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर, अब 31 जुलाई तक बाहर से दवा खरीद सकेंगे ईसीएचएस कार्डधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर, अब 31 जुलाई तक बाहर से दवा खरीद सकेंगे ईसीएचएस कार्डधारक
Tue, 02 Jun 2020 08:12 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 02 Jun 2020 08:12 PM IST
सार
- कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते ईसीएचएस मुख्यालय ने जारी किया आदेश
- अभी तक 31 मई तक ही दी गई थी बाहर से दवा खरीदने की छूट
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तराखंड में ईसीएचएस से जुड़े गंभीर मरीजों के लिए राहत की खबर है। उन्हें अभी भी दवा लेने के लिए ईसीएचएस क्लीनिक नहीं जाना पड़ेगा। वह 31 जुलाई तक पॉलिक्लीनिक, सर्विस हॉस्पिटल और इम्पेनल अस्पताल के पूर्व पर्चे से अपने आसपास के मेडिकल स्टोरों से दवा खरीद सकते हैं। इसका भुगतान उन्हें बिल जमा करने पर कर दिया जाएगा। इससे पूर्व सैनिकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
दरअसल, लॉकडॉउन के कारण अभी तक पॉलीक्लीनिक बंद थे। जिसके कारण ईसीएचएस मुख्यालय ने पूर्व सैनिकों को राहत देते हुए 31 मई तक बाहर से दवा खरीदने की मंजूरी दी थी। इस दौरान खरीदी गई दवा और इलाज का भुगतान बाद में पूर्व सैनिकों को कर दिया जाएगा। एक जून से पॉलीक्लीनिक खुल चुके हैं लेकिन कोरोना का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। रोज बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
इसलिए ईसीएचएस मुख्यालय ने ईसीएचएस से जुड़े गंभीर रोगियों को अभी भी पॉलीक्लीनिक कम से कम आने की सलाह दी है। उनके लिए अब बाहर से दवा खरीदने की सीमा बढ़ा दी गई है। अब वह 31 जुलाई तक डॉक्टर की सलाह पर आसपास के मेडिकल स्टोरों से अपनी दवा खरीद सकते हैं। मुख्यालय ने आश्वासन दिया गया है कि इन दवा के बिलों का भुगतान एक साथ बाद में उन्हें कर दिया जाएगा।
विज्ञापन