उत्तराखंड में कोरोना: शनिवार को 12 नए संक्रमित मिले, 146 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343939 हो गई है। इनमें से 330241 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7401 लोगों की जान जा चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चंपावत, हरिद्वार और पौड़ी में एक, देहरादून में सात और उत्तरकाशी में दो संक्रमित मरीज आए हैं।
उत्तराखंड में कोरोना: कोविड प्रतिबंधों में बंदिशें खत्म, मास्क और सामाजिक दूरी का नियम कायम
संक्रमण दर 0.17 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343939 हो गई है। इनमें से 330241 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7401 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.17 प्रतिशत दर्ज की गई है।
कोराना के दो मामले सामने आए
शनिवार को जनपद में कोरोना का एक मामला सामने आया है। तीन मरीज ठीक भी हो गए। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में एक मरीज भर्ती है। अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों और कोविड केयर सेंटरों में कोई मरीज भर्ती नहीं है।
होम आइसोलेशन में 2 मरीज हैं। बताया कि जिले में फिलहाल 3 एक्टिव केस हैं। जिले में अभी तक कुल पॉजिटिवों की संख्या 51159 है। शनिवार को 949 लोगों के सैंपल जांच को लिए गए। अभी कुल 283 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज का आंकड़ा 50 प्रतिशत पार
उत्तराखंड में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों का आंकड़ा 50 प्रतिशत ऊपर हो गया है। बागेश्वर जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के सबसे अधिक 76.5 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। वैक्सीन न लगवाने वालों को मोबाइल टीम के माध्यम से घर-घर जाकर भी टीका लगाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 7485849 (96.8 प्रतिशत) को पहली और 3993749 (51.7 प्रतिशत) को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। प्रदेश सरकार ने दिसंबर तक 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। अब सरकार का वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने पर विशेष जोर है। बागेश्वर जिला में सबसे अधिक 76.5 प्रतिशत को दोनों डोज के साथ टीकाकरण पूरा हो चुका है। जबकि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिला दूसरी डोज में पीछे है। ऊधमसिंह नगर जिले में 38.5 प्रतिशत और हरिद्वार में 42.5 प्रतिशत को दोनों डोज लगी है।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया का कहना है कि प्रदेश में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों का आंकड़ा 50 प्रतिशत से अधिक हो गया है। जो लोग वैक्सीन की डोज नहीं लगवा रहे हैं। उन्हें मोबाइल वैक्सीनेशन टीम के माध्यम से घर-घर जाकर भी डोज लगाई जा रही है। प्रदेश में 187 मोबाइल वैक्सीन टीम के माध्यम से टीकाकरण किया जा रहा है।
जिला पहली डोज दूसरी डोज (प्रतिशत में)
अल्मोड़ा 96.8 55.8
बागेश्वर 106.5 76.5
चमोली 104.1 73.4
चंपावत 96.1 64.2
देहरादून 102.7 56.6
हरिद्वार 92.9 42.5
नैनीताल 95.3 53.2
पौड़ी 100.2 54.0
पिथौरागढ़ 99.2 57.9
रुद्रप्रयाग 104.2 70.2
टिहरी 94.8 52.2
ऊधमसिंह नगर 91.4 38.5
उत्तरकाशी 100 70.0
कुल 96.8 51.7