{"_id":"617e96dc63e6ba5ccb5cfa97","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-31-october-5-positive-found-and-no-patient-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को पांच नए संक्रमित मिले, 151 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को पांच नए संक्रमित मिले, 151 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
Sun, 31 Oct 2021 11:13 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:13 PM IST
सार
Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: रविवार को प्रदेश के 10 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब कम हो गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि नौ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 151 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 9519 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 10 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चंपावत और हरिद्वार में एक-एक व देहरादून में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में डेंगू का कहर: बुखार से पीड़ित आशा कार्यकर्ता की मौत, रुड़की में मिले 48 नए मामले
विज्ञापन
संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343896 हो गई है। इनमें से 330195 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7400 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत दर्ज की गई है।
डेंगू ने बढ़ाई मुश्किल
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा का कहना है कि सभी जिलों में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जिला स्तर पर एलाइजा जांच भी जा रही है। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी करने के साथ ही फॉगिंग करने के लिए विभाग की ओर से जिलों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
100 करोड़ टीकाकरण होने पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान
देश में 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण होने पर पिरान कलियर में कोरोना योद्धाओं के सम्मान के लिए रविवार को भाजपा नेता मुनेश सैनी ने मेहवड़ खुर्द में कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश में 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण होने पर भाजपा कोरोना योद्धाओं के सम्मान में कार्यक्रम कर रही है। उन्होंने कोरोना योद्धाओं के रूप में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, सहायिका एएनएम, सफाई कर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि इन लोगों ने मिलकर कोरोना काल में अपने परिवार को छोड़कर जान जोखिम में डालकर सेवा भाव से कार्य किया है।