{"_id":"61f68c9c22ff2243597bda34","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-30-january-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बीते 24 घंटे में राज्य में मिले 2184 नए मरीज, पांच कोरोना संक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बीते 24 घंटे में राज्य में मिले 2184 नए मरीज, पांच कोरोना संक्रमितों की मौत
Sun, 30 Jan 2022 06:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 30 Jan 2022 06:33 PM IST
सार
उत्तराखंड में संक्रमितों की तुलना में 2320 मरीज ठीक हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 72917 हो गई है। इसमें 39632 स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 54.35 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 8.87 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 2184 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि पांच मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है। फिलहाल राज्य में 30790 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को देहरादून में 602 संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में 199, नैनीताल में 95, पौड़ी में 167, ऊधमसिंह नगर में 181, अल्मोड़ा में 322, रुद्रप्रयाग में 212, उत्तरकाशी में 93, बागेश्वर में 64, चंपावत में 36, पिथौरागढ़ में 80, चमोली में 71, टिहरी जिले में 62 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 118 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमितों की तुलना में 2260 मरीज ठीक हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 75101 हो गई है। इसमें 41892 स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 55.78 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 8.96 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
संक्रमण में आई कमी मौतों का ग्राफ बढ़ा
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण में कमी आई है, लेकिन संक्रमितों की मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार सात दिन में 56 मरीजों ने दम तोड़ा है। बीते सप्ताह की तुलना में कोविड जांच में भी कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनाव के बीच संक्रमण को रोकने की बड़ी चुनौती है।
प्रदेश में कोरोना काल को 686 दिन यानी 98 सप्ताह का समय बीत गया है। इस दौरान प्रदेश में लोगों को कोरोना संक्रमण की पहली, दूसरी और तीसरी लहर का सामना किया है। 23 से 29 जनवरी तक प्रदेश में 181046 सैंपलों की जांच की गई। जो पिछले सप्ताह की तुलना में 42957 कम है। सात दिन में 21330 संक्रमित मामले आए हैं।
जबकि पिछले सप्ताह 29402 संक्रमित मिले थे। प्रदेश में इस सप्ताह संक्रमण में कमी तो आई है, लेकिन मौतों ज्यादा हुई है। बीते सात महीने के बाद सप्ताह में सबसे अधिक 56 मरीजों की मौत हुई है। जो कोरोना की तीसरी लहर में अब तक सर्वाधिक हैं। सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि चुनाव माहौल के बीच संक्रमण को रोकना एक बड़ी चुनौती है। प्रदेश में कोविड जांच में कम होने से संक्रमित मामले घटे हैं, लेकिन संक्रमितों की मौत का ग्राफ बढ़ा है।
प्रदेश में कोविड टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार
कोरोना की तीसरी लहर के बीच टीकाकरण ने भी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम साफ होते हुए प्रदेश में कोविड टीकाकरण में तेजी आई है। शनिवार को एक लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को प्रदेश भर में 1486 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिसमें 86190 लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाई गई। जबकि 16450 बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों ने एहतियाती डोज लगवाई है।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण में तेजी आ रही है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 27 प्रतिशत से अधिक लोगों को एहतियाती डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 15 से 18 आयु के 60 प्रतिशत से अधिक किशोरों को पहली डोज लग चुकी है। प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज अवश्य लगाएं।