फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 29 january: positive patients update

उत्तराखंड: 10 कोरोना संक्रमितों की मौत, राज्य में मिले 2490 नए मरीज, दो हजार से ज्यादा लौटे घर

Sat, 29 Jan 2022 06:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Jan 2022 06:18 PM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 113 मरीजों की मौतें हो चुकी है। जबकि संक्रमितों की तुलना में 2320 मरीज ठीक हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 72917 हो गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 29 january: positive patients update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 2490 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 10 मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम है। 30985 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को देहरादून में 1005 संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में 241, नैनीताल में 222, पौड़ी में 125, ऊधमसिंह नगर में 108, अल्मोड़ा में 127, रुद्रप्रयाग में 186, उत्तरकाशी में 32, बागेश्वर में 93, चंपावत में 20, पिथौरागढ़ में 124, चमोली में 118, टिहरी जिले में 79 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 113 मरीजों की मौतें हो चुकी है। जबकि संक्रमितों की तुलना में 2320 मरीज ठीक हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 72917 हो गई है। इसमें 39632 स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 54.35 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 8.87 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 18 फरवरी को होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते स्थगित 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं अब आगामी 18 फरवरी को होंगी। पहले ये प्री-बोर्ड परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होनी थीं। शिक्षा विभाग ने ये फैसला सरकार के 31 जनवरी से स्कूल खोलने के आदेश जारी होने के बाद लिया है।

दरअसल, शिक्षा विभाग ने 19 जनवरी को 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं कराए जाने का निर्णय लिया था। उस दौरान प्री बोर्ड परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू करने का फैसला लिया गया था। हालांकि बाद में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परीक्षाओं की तिथि बदलकर 24 जनवरी कर दी गई थी। इसी बीच कोरोना महामारी की तीसरी लहर चरम पर पहुंचने लगी तो सरकार की नई गाइडलाइन जारी होते ही शिक्षा विभाग ने प्री-बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।


ये भी स्पष्ट कर दिया था कि अब परीक्षाएं कब होगी ये निर्धारित नहीं है। अब सरकार ने 31 जनवरी से कक्षा 10 से 12वीं तक के स्कूल भौतिक रूप से खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं स्कूल खुलने के बाद शिक्षा विभाग ने अब प्री बोर्ड परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है। बोर्ड मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि अब प्री बोर्ड परीक्षाएं आगामी 18 से 25 फरवरी तक कराई जाएंगी। तिथि बदलने के अलावा सभी नियम पहले जैसे ही रहेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed