फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 27 january: positive patients update

उत्तराखंड: कोरोना के 2439 नए मामले मिले, 13 मरीजों की मौत, तीन हजार से ज्यादा संक्रमित हुए ठीक

Thu, 27 Jan 2022 06:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 Jan 2022 06:14 PM IST
सार

श्रीनगर में पिछले दो दिनों में बेस अस्पताल में जांच करवाने वाली सात माह की बच्ची सहित 32 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज के सात डॉक्टर भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 27 january: positive patients update
कोरोना की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2439 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। दूसरी ओर, गुरुवार को 3999 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में सामने आए 2439 नए मामलों में अल्मोड़ा में 195, बागेश्वर में 52, चमोली में 196, चंपावत में 33, देहरादून में 621, हरिद्वार में 305, नैनीताल में 250, पौड़ी में 209, पिथौरागढ़ में 23, रुद्रप्रयाग में 87, टिहरी में 63, ऊधमसिंह नगर में 311 और उत्तरकाशी में 94 मामले शामिल हैं। प्रदेश में अब 31221 एक्टिव कोरोना केस हैं, जिनमें सर्वाधिक 14123 केस देहरादून जिले के हैं।
विज्ञापन


सात माह की बच्ची समेत 32 कोरोना संक्रमित
श्रीनगर में पिछले दो दिनों में बेस अस्पताल में जांच करवाने वाली सात माह की बच्ची सहित 32 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज के सात डॉक्टर भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को गैरसैंण से सात माह की बालिका को बेस अस्पताल लाया गया। बच्ची बुखार से पीड़ित है। रेपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 26 जनवरी को मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के एचओडी, सहायक नोडल अधिकारी-कोविड वार्ड सहित सात डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दो क्लर्क भी पॉजिटिव हैं। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्ट में 30 और रेपिड एंटीजन टेस्ट में 2 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed