{"_id":"623e8ee5aec95552e67ef83a","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-covid-19-news-today-25-march-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 34 नए संक्रमण के मामले आए सामने, 71 हुए ठीक, अब 250 एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 34 नए संक्रमण के मामले आए सामने, 71 हुए ठीक, अब 250 एक्टिव केस
Sat, 26 Mar 2022 09:27 AM IST
रेनू सकलानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 26 Mar 2022 09:27 AM IST
सार
अल्मोड़ा में चार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक मामला सामने आया। शुक्रवार को प्रदेश में 23 हजार 521 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोरोना के 34 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 71 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के 250 एक्टिव मरीज बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को 34 नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा 15 हरिद्वार और 12 देहरादून में मिले हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा अल्मोड़ा में चार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक मामला सामने आया। शुक्रवार को 71 मरीजों के ठीक होने के बाद 250 एक्टिव केस बाकी रह गए हैं। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश में 23 हजार 521 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...कोरोना में बिगड़े आर्थिक हालात: चौंकाने वाला बदलाव, सरकारी स्कूलों में करीब 44 हजार छात्रों की संख्या बढ़ी, प्राइवेट में घटी
विज्ञापन
इससे पहले दिन प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 20 नए मामले सामने आए थे। जबकि 21 मरीज ठीक हुए थे। 20 नए मामलों में हरिद्वार में दस, देहरादून में चार, अल्मोड़ा में एक, नैनीताल में एक, पौड़ी में तीन और टिहरी का एक मामला शामिल है। वहीं, प्रदेश में 26 हजार 466 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई।