फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 22 October: 12 positive found and No Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: शुक्रवार को 12 नए संक्रमित मिले, घटकर 166 हुई मरीजों की संख्या

Fri, 22 Oct 2021 06:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Oct 2021 06:52 PM IST
सार

Corona Cases in Uttarakhand Today: शुक्रवार को प्रदेश के सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 22 October: 12 positive found and No Patient Died
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण काबू में आ गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 166 पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 176 सक्रिय मारीज थे। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 11758 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में पांच, हरिद्वार में तीन, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: रुड़की का गाधारोणा गांव डेंगू का हॉटस्पॉट घोषित, 100 से ज्यादा लोगों में हुई पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343799 हो गई है। इनमें से 330099 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7398 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed