फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 20 November: 11 positive found and No Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: शनिवार को मिले 11 नए संक्रमित, 187 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Sat, 20 Nov 2021 06:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Nov 2021 06:31 PM IST
सार

Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344095 हो गई है। इनमें से 330345 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7404 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 20 November: 11 positive found and No Patient Died
कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में प्रदेश में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 187 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को 11 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में आठ और हरिद्वार में तीन में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: राज्य सरकार की ओर से लागू सभी कोविड प्रतिबंध खत्म, ये दिशा-निर्देश रहेंगे जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344095 हो गई है। इनमें से 330345 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7404 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.00 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर जारी रहेगी कोरोना की जांच
वहीं कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के बावजूद उत्तराखंड में रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर कोरोना की जांच जारी रहेगी। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने फिलहाल कोरोना जांच जारी रखने का फैसला किया है। इसके तहत ट्रेनों और बसों से दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed