उत्तराखंड में कोरोना: शनिवार को मिले 16 संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 158
Coronavirus in Uttarakhand: प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344014 हो गई है। इनमें से 330292 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7403 लोगों की जान जा चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में प्रदेश में 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। शनिवार को पाचं मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 158 हो गई है।
आठ जिलों में एक भी मरीज नहीं
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को आठ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिले में एक-एक, देहरादून में नौ और हरिद्वार में चार संक्रमित मरीज मिले हैं।
संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344014 हो गई है। इनमें से 330292 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7403 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत दर्ज की गई है।
उपनल से तैनात 25 एएनएम को हटाने का फरमान
कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में उपनल के माध्यम से रुद्रप्रयाग में तैनात 25 एएनएम कर्मियों ने उन्हें हटाने पर रोष जताया है। एएनएम मीरा राणा, नीलम, पुष्पा, सुगंधा, कांति, राजेश्वरी, विनीता रेखा का कहना है कि इस वर्ष अप्रैल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें उपनल के जरिए तैनाती दी गई थी। जिले में 25 एएनएम को तैनाती दी गई थी जिन्होंने कोरोनाकाल में मरीजों की जांच से लेकर वैक्सीनेशन में अहम भूमिका निभाई है।
अब विभाग द्वारा उन्हें हटाने का फरमान जारी हो चुका है। साथ ही नई भर्तियों को कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा है, जिसका वे पुरजोर विरोध करती हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से उन्हें पुन: नियुक्ति की मांग की है। इस संबंध में रविवार को प्रदर्शन भी होगा।
कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
घनसाली (टिहरी) के भिलंगना ब्लाक में हिंदाव पट्टी के धमातोली में आयोजित जन सेवा सम्मान समारोह में भाजपा नेता दर्शनलाल आर्य ने 200 से अधिक कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अब्बल सिंह बिष्ट ने कहा कि समाजसेवी दर्शनलाल आर्य ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का सराहनीय प्रयास किया है।