फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 1 November: 8 positive found and One Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को आठ नए मरीज मिले, पांच महीने के संक्रमित बच्चे की उपचार के दौरान मौत

Mon, 01 Nov 2021 10:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Nov 2021 10:09 PM IST
सार

Coronavirus Cases in Uttarakhand Today:  सोमवार को प्रदेश के आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 1 November: 8 positive found and One Patient Died
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब कम होने लगा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि छह मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 152 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 9617 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़, में दो-दो, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343904 हो गई है। इनमें से 330201 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7401 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच महीने के बच्चे की उपचार के दौरान मौत
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए गए पांच महीने के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चा कोरोना संक्रमित था। जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी पांच महीने का बच्चा प्रशांत चंद पुत्र नरेंद्र चंद बुखार और खांसी से पीड़ित था। बच्चे की तबीयत अधिक बिगड़ने पर नेपाल के चिकित्सकों ने बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया तो रविवार को परिजन बच्चे को लेकर झूलाघाट से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ आए। यहां एंटीजन जांच में बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। रात करीब दो बजे बच्चे की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री करेंगे मेगा लकी ड्रा के विजेताओं को सम्मानित

कोविड टीकाकरण मेले के विजेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को सम्मानित करेंगे। सुबह ऋषिपर्णा सभागार में मेगा ड्रा के विजेताओं के नाम निकाले जाएंगे। शाम को गांधी पार्क में पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा पिछले दो साप्ताहिक लकी ड्रा के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। 

कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने लकी ड्रा की पहल की है। इस अवधि में टीका लगाने वालों को साप्ताहिक और मेगा लकी ड्रा में शामिल होने का मौका दिया गया है। इसमें टीकाकरण कराने वालों का पास आकर्षक उपहार जीतने का मौका है।

पहले दो साप्ताहिक लकी ड्रा के विजेताओं के नाम घोषित किए जा चुके हैं। पहले ड्रा के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया है। दूसरे लकी ड्रा के विजेताओं को मंगलवार को मेगा ड्रा के साथ ही सम्मानित किया जाएगा। अभियान के दौरान कुल करीब 75 हजार लोगों ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed