उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को 33 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं
Coronavirus cases in Uttarakhand Today: गुरुवार को प्रदेश में तीन जिलों पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या अब फिर से बढ़ने लगी है। संक्रमितों का रिकवरी रेट 95.98 पहुंच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 33 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 15 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 383 पहुंच गई है। जबकि बुधवार को प्रदेश में 365 सक्रिय मरीज थे।
उत्तराखंड: अगस्त में बना सर्वाधिक कोविड टीकाकरण का रिकॉर्ड, 26 लाख से ज्यादा लोगों ने लगाया टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 19427 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा और चंपावत में तीन -तीन, बागेश्वर, देहरादून और हरिद्वार में चार-चार, चमोली, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, पौड़ी व उत्तरकाशी में छह-छह संक्रमित मरीज मिले हैं।
कोरोना: मामले घटे तो भयावकता भूले, हरिद्वार में ट्रैकिंग-ट्रेसिंग बंद, सैंपलिंग भी हुई आधी से कम
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343034 हो गई है। इनमें से 329212 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7387 लोगों की जान जा चुकी है।
देहरादून में सचल टीकाकरण दल ऑन द स्पॉट लगाएंगे कोविड का टीका
देहरादून में कोविड टीकाकरण की गति बढ़ाने तथा शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को लेकर गुरुवार को सचल टीकाकरण दल बनाए गए। पांच सचल दलों को मुख्य चिकित्सा अधिकरी डॉ. मनोज उप्रेती, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान एवं जिला नोडल अधिकारी कोविन डॉ. आदित्य सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये टीमें अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में जाकर ऑन द स्पॉट टीकरकण करेंगी।
31 दिसंबर 2021 तक टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य
अगस्त में सबसे अधिक 26 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने का रिकॉर्ड बना है। सरकार ने 31 दिसंबर 2021 तक टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। केंद्र की ओर से पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराने का टीकाकरण की रफ्तार बढ़ रही है।