फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: Boost Your Immunity to fight Corona by Ayurveda

Coronavirus: कोरोना से लड़ने को घर में रहकर ऐसे बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता, आयुर्वेदिक उपचार है बेहद कारगर

Fri, 03 Apr 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Apr 2020 02:30 AM IST
सार

  • प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा को अपनाएं, कोरोना संक्रमण से खुद को बचाएं

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Boost Your Immunity to fight Corona by Ayurveda
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए घर में रहकर ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय हैं। इन्हें अपनाकर कोरोना संक्रमण से लड़ा जा सकता है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों को जागरूक करें। आयुर्वेदिक चिकित्सा से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए डॉक्टरों के पास जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि अपने ही घर में योगासन, प्राणायाम, ध्यान के अलावा खाना पान से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. दर्शन कुमार शर्मा का कहना है कि जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है। उनमें कोरोना संक्रमण का प्रभाव ज्यादा है। आयुर्वेद चिकित्सा शरीर में इम्युनिटी बढ़ाने का सबसे कारगर उपाय है। परिषद की ओर से प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर आग्रह किया गया था कि आयुर्वेद चिकित्सा से लोगों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया जाए।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय

-पूरे दिन में गरम पानी पीएं
-प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तक योगासान, प्राणायाम और ध्यान करें।
-हल्दी, जीरा, धनिया, लहसुन आदि मसालों का खाने में इस्तेमाल करें।
-सुबह और शाम को तिल, नागरिक का तेल या घी नाक में लगाएं।
-खांसी या गले में खराश होने पर लौंग के चूर्ण में गुड़ या शहद मिला कर दिन में दो से तीन
बार लें।
-तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सूखी अदरक व मुनक्का से बनी हर्बल टी व काढ़ा दिन में
एक से दो बार पीएं।
-गोल्डन मिल्क-150 मिलीलीटर गरम दूध में आधा चम्मच हल्दी चूर्ण दिन में एक से दो बार लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed