फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 80 metric tons of oxygen Reached Dehradun from Tatanagar

उत्तराखंड में कोरोना: मरीजों और तीमारदारों को राहत, टाटानगर से पहुंची 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

Tue, 11 May 2021 10:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 May 2021 10:16 PM IST
सार

राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार की ओर से आवंटित 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर टाटानगर से विशेष ऑक्सीजन एक्सप्रेस मंगलवार को हर्रावाला रेलवे स्टेशन पहुंची।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 80 metric tons of oxygen Reached Dehradun from Tatanagar
ऑक्सीजन एक्सप्रेस... - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड में ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे मरीजों और तीमारदारों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार की ओर से आवंटित 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर टाटानगर से विशेष ऑक्सीजन एक्सप्रेस मंगलवार को हर्रावाला रेलवे स्टेशन पहुंची। ऑक्सीजन गैस एम्स ऋषिकेश समेत विभिन्न स्थानों पर बनाए जा रहे गए गोदामों में स्टोर की जाएगी। इन गोदामों से जरूरत के हिसाब से अस्पतालों को आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 118 मरीजों की मौत, 7120 नए संक्रमित मिले, मृतकों की संख्या चार हजार पार
विज्ञापन


ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराने को लेकर गठित विशेष टास्क फोर्स के नोडल अधिकारी रंजीत सिन्हा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की मिल गई है। ऑक्सीजन के आवंटन के लिए जिलेवार ब्योरा तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग और जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन का आवंटन किया जाएगा। इसके अलावा कई जगहों पर नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने के साथ ही मौजूदा ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई जा रही है। फिलहाल राज्य में ऑक्सीजन की बहुत अधिक किल्लत नहीं है। भविष्य में ऑक्सीजन गैस की भी किल्लत नहीं होने दी जाएगी। 

अभिनेता राघव जुयाल ने पुलिस को दिए तीन ऑक्सीजन कंसनट्रेटर  
बॉलीवुड अभिनेता राघव जुयाल ने मंगलवार को पुलिस को तीन ऑक्सीजन कंसनट्रेटर उपलब्ध कराए। उन्होंने भविष्य में और भी मशीनें उपलब्ध कराने को कहा है। पुलिस के अनुसार मौजूदा समय में हर तरफ से लोग मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में राघव जुयाल ने मंगलवार को सीओ सिटी शेखर सुयाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खालसा ग्रुप के माध्यम से तीन ऑक्सीजन कंसनट्रेटर पुलिस को भेंट किए। ऑक्सीजन कंसनट्रेटर एक पोर्टेबल मशीन है, जो बिजली की मदद से हवा से ऑक्सीजन बना सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed