हरिद्वार: दोगुना पहुंचा कोविड मरीजों का ग्राफ, प्रेमनगर आश्रम में बनेगा 200 बेड का क्वारंटीन सेंटर
प्रेमनगर आश्रम प्रबंधन समिति के महामंत्री रमणीक ने बताया कि आश्रम समय-समय पर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन और प्राकृतिक आपदाओं में योगदान करते आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में कोरोनाकाल के संकट में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कोविड मरीजों की मदद के लिए सराहनीय पहल की है। उन्होंने अपने प्रेम नगर आश्रम में दो सौ बेड का क्वारंटीन सेंटर बनाने का प्रस्ताव रखा है। आश्रम में अभी टीकाकरण सेंटर चल रहा है।
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 7127 नए संक्रमित मिले, 122 मरीजों की हुई मौत
प्रेमनगर आश्रम प्रबंधन समिति के महामंत्री रमणीक ने बताया कि आश्रम समय-समय पर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन और प्राकृतिक आपदाओं में योगदान करते आया है। कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार जनपद के कोविड प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से आश्रम प्रबंधन कमेटी 200 बेड का अत्याधुनिक क्वारंटीन सेंटर बनाने जा रही है।
इसमें एंबुलेंस सेवा भी रहेगी। क्वारंटीन सेंटर में मरीजों को निशुल्क भोजन दिया जाएगा। प्रेमनगर आश्रम के प्रबंधक पवन ने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी में आश्रम प्रबंधन मदद के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा है। 200 बेड की क्वारंटीन सुविधा मिलने से हरिद्वार के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
हरिद्वार में दोगुना पहुंचा कोविड मरीजों का ग्राफ
दस मई को खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़ का असर बृहस्पतिवार को तब दिखाई दिया, जब चौथे दिन जनपद में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा एकदम से करीब दोगुना पहुंच गया। 1252 कोरोना के नए केस सामने आए। कोरोना से संक्रमित 13 मरीजों ने दम तोड़ दिया।
दस मई को बाजारों में दोपहर एक बजे तक खरीदारी की छूट दी गई थी। 11 से 13 मई तक दुकानें बंद रहने के ऐलान के चलते लोग बड़ी संख्या में खरीदारी को पहुंचे थे। इस दौरान जनपद के सभी शहरों और कस्बों के बाजारों में शारीरिक दूरी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थी। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका बढ़ गई थी। ऐसे में जब चौथे दिन बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आई तो वह एक दम से चौकाने वाली रही।
दरअसल, पिछले कई दिनों से पांच से आठ सौ के आसपास ही कोरोना पॉजिटिव होने के आंकड़े आ रहे थे। बृहस्पतिवार को 1252 कोरोना के नए केस सामने आए। विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार करा रहे 13 मरीजों की मौत हो गई।
सीएमओ डा.एसके झा ने बताया कि शिवालिकनगर में 43, भेल में 64, ज्वालापुर में 23, इब्राहिमपुर बहादराबाद में 17, जवाहर नवोदय विद्यालय में 8, मंगलौर में 13, गुरुकुल नारसन में नौ, आवास विकास रुड़की में 13, रामपुर रुड़की में 23, सिविल लाइंस रुड़की में 15, रामनगर रुड़की में 8 सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद के अधिकृत अस्पतालों में 239 व्यक्ति भर्ती हैं, अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 592 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटरों में 76 मरीज हैं। होम आईसोलेशन में 3570 मरीज हैं। डॉ. झा ने बताया कि जनपद में फिलहाल 4477 एक्टिव केस हैं। जनपद में अभी तककुल पॉजिटिवों की संख्या 41354 है। बृहस्पतिवार को कुल 240 लोग स्वस्थ हुए, जबकि 4067 व्यक्तियों के सैंपल जांच को लिए गए हैं। अभी कुल 25940 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है। जनपद में एक्टिव कंटेनमेंट जोन 28 हैं।