फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Coronavirus in India : rapid response team alert, must aware of these things

कोरोना वायरस : रुड़की में अलर्ट रैपिड रिस्पांस टीमें सक्रिय, इन बातों का खास ध्यान रखने की हिदायत

Thu, 30 Jan 2020 07:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 30 Jan 2020 07:32 PM IST
सार

  • बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर पोस्टर चस्पा करने के निर्देश
  • सिविल अस्पताल में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड पहले ही तैयार 

विज्ञापन
Coronavirus in India : rapid response team alert, must aware of these things
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में हड़कंप के बीच रुड़की में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। रैपिड रिस्पांस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। रेलवे स्टेशनों, बस स्टॉप आदि स्थानों पर बचाव की जानकारी देते पोस्टर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल अस्पताल में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड पहले ही तैयार किया जा चुका है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी के अनुसार कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव प्रबंधों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी और पीएचसी के स्टाफ को संदिग्ध मामलों को तुरंत रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। कि संदिग्धों को तुरंत रिपोर्ट करें। प्रशासन को भी तुरंत इस मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. एके मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीएमएस डा. संजय कंसल ने बताया कि सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया जा चुका है। फिलहाल रुड़की में इस तरह का कोई भी मामला अब तक प्रकाश में नहीं आया है। लेकिन आशंका के मद्देनजर इससे निपटने के इंतजाम किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा किट उपलब्ध 
कोरोना वायरस को देखते हुए अस्पतालों में सुरक्षा किट उपलब्ध है। आइसोलेशन वार्डों में रखे जाने वाले मरीजों की जांच और देखभाल को डाक्टर तैनात कर दिए गए हैं और उन्हें विशेष मास्क भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। 

- डॉ. सरोज नैथानी, सीएमओ

चीन में हाहाकार मचाने वाले कोरोना वायरस को लेकर चमोली जिला अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। अस्पताल प्रशासन ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरूकता को लेकर पर्चे छपवाए हैं और ऐसी कोई भी परिस्थिति आने पर उससे निपटने के लिए जिले में दो आइसोलेशन वार्ड तैयार किए हैं। 

बृहस्पतिवार को सीएमओ डा. केके सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कारोना वायरस को लेकर डब्लूएचओ और केंद्र सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। चमोली जिले में काफी संख्या में पर्यटक आते हैं, जिसमें विदेशी भी बड़ी संख्या में होते हैं। इसलिए यहां पर सभी विभागों को विदेशी पर्यटकों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा कि आम लोगों को इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है। चार से पांच दिन में इसके लक्षण दिखने लग जाते हैं। उन्होंने लोगों से विदेश यात्रा और अन्य शहरों में भी जाने पर विशेष सावधानी बरतने को कहा। सीएमओ ने कहा यदि कोई संदिग्ध या संक्रमित व्यक्ति मिलता है तो उसके लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं, जिनमें 22 बेड की व्यवस्था है।

दवा किट व उपकरण हो रहे स्टॉक  

कोरोना वायरस को लेकर रुद्रप्रयाग जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिला चिकित्सालय में अलग वार्ड भी तैयार कर दिया गया है। इसके अलावा सीएचसी व अन्य अस्पतालों में भी दवा किट के साथ पर्याप्त मास्क का स्टॉक रखा जा रहा है। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शंभू कुमार झा ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर स्थानीय स्तर पर कोई डर नहीं है। क्योंकि वायरस के फैलने का खतरा बॉर्डर से लगे इलाकों में अधिक है। बावजूद, जनपद में इस वायरस से बचने के लिए सभी इंतजाम तत्परता से किए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को इसके बारे में जानकारी देने के लिए प्रचार-प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि अगस्त्यमुनि व जखोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत ऊखीमठ व गुप्तकाशी के अलावा अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में दवा व मास्क उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना तैयार कर दी गई है। इधर, जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. दिनेश प्रसाद उनियाल ने बताया कि कोरोना वायरस से जुड़ा कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है। बावजूद, चिकित्सालय में एक अलग वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें सभी जरूरी उपकरण व दवा उपलब्ध करा दी गई हैं। इसके अलावा सभी डॉक्टर को मरीजों की उचित जांच के साथ रिपोर्ट की एक प्रति कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
 

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में 

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर और स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस से निपटने के लिए अलर्ट मोड में हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत के अनुसार, अस्पताल में इसके लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। अगले माह की शुरूआत में इस संबंध में वर्कशॉप भी कराई जाएगी।

 

साथ ही स्थानीय लोगों को इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि यदि कोई व्यक्ति चीन से यहां आता है, तो तत्काल उसका ब्लड सैंपल ले लिया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि एडवायजरी जारी होने के बाद स्थानीय स्तर पर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

यह हैं लक्षण
नाक बहना, बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, सिर में तेज दर्द, निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस और गले में खराश जैसी 

इन बातों का रखें ध्यान
हाथों को साबुन से धोएं
खांसते या छींकते हुए अपनी नाक और मुंह को टिश्यू पेपर से ढकें
सर्दी या फ्लू के मरीजों के संपर्क में आने से बचें 
मीट और अंडों को खाने से पहले अच्छी तरह पकाएं 
भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं 
सब्जी और फलों को खाने से पहले अच्छी तरह धोएं 
जिन देशों या जगहों पर इस बीमारी का प्रकोप फैला है, वहां यात्रा करने से बचें 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed