फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in India : If a person who returns from China has a cold, see him as a suspected patient

कोरोना वायरस : चीन से लौटे व्यक्ति को सर्दी जुकाम, तो संदिग्ध मरीज के रूप में देखें

Fri, 31 Jan 2020 09:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 31 Jan 2020 09:15 PM IST
सार

  • बैठक में कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रभारी सचिव ने दिए एहतियात बरतने के निर्देश 
  • मरीज का सैंपल लेने से पहले सीएमओ और स्वास्थ्य निदेशालय को जानकारी देना अनिवार्य

विज्ञापन
Coronavirus in India : If a person who returns from China has a cold, see him as a suspected patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

चीन में जानलेवा कोरोना वायरस का देहरादून में एक संदिग्ध मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने निर्देश दिए कि 15 जनवरी 2020 के बाद चीन की यात्रा से लौटे किसी भी व्यक्ति में सर्दी जुकाम के लक्षण हैं तो उसे संदिग्ध मरीज के रूप में देख कर निगरानी में रखा जाए।

विज्ञापन


शुक्रवार को स्वास्थ्य निदेशालय सभागार में प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने विभागीय, मेडिकल कालेज, प्राइवेट हॉस्पिटल और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के साथ बैठक कर एहतियात बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी और सरकारी अस्पताल किसी भी संदिग्ध मरीज को बिना परामर्श व सलाह के न जाने दें।

विज्ञापन

मरीज को निगरानी के लिए आईसोलेशन वार्ड में रखा जाए

उन्होंने कहा कि मरीज को निगरानी के लिए उन्हें आईसोलेशन वार्ड में रखा जाए। जिससे कोरोना वायरस के गंभीर लक्षण होने पर सैंपल जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाईरोलॉजी पुणे भेजा जाएगा। 

प्रभारी सचिव ने निर्देश दिए कि वायरस के संदिग्ध मरीज के सैंपल जांच की सुविधा केंद्र सरकार की ओर से चयनित लैब में उपलब्ध है। संदिग्ध मरीज का सैंपल उसी स्थान पर लिया जाएगा, जहां उपचार के लिए भर्ती है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने कहा कि संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए पर्याप्त मात्रा में मास्क व पर्सनल प्रोडेक्शन इक्यूपमेंट (पीपीई) उपलब्ध हैं।


 बैठक में स्वास्थ्य निदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा, डॉ. एसके गुप्ता, राज्य नोडल अधिकारी डॉ. पंकज सिंह समेत गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज, हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट, दून मेडिकल कॉलेज, मैक्स अस्पताल, सीएमआई, आईएमए के डॉक्टर व सदस्य मौजूद रहे।

नेपाल सीमा पर 23 लोगों की हुई कोरोना स्क्रीनिंग, नहीं मिले लक्षण

कोरोना वायरस को लेकर नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी है। पांचवें दिन भी मेलाघाट में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नेपाल आने-जाने वाले 23 लोगों की कोरोना स्क्रीनिंग की। हालांकि, उनमें कोई लक्षण नहीं मिले। 

नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से छह बेड का आइसोलेशन वार्ड भी बना दिया गया है। चार दिन से नेपाल सीमा पर कैंप लग रहा है। अभी तक किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। शुक्रवार को पांचवें दिन मेलाघाट एसएसबी चौकी के पास डॉ. साक्षी आर्या ने नेपाल आने-जाने वाले 23 लोगों की स्क्रीनिंग की।

उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले संदिग्ध बुखार से पीड़ित नेपाली युवती से संपर्क का प्रयास जारी है। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता का क्रम जारी रहने की भी बात कही गई। इस दौरान आशा कार्यकर्ता धनेश्वरी देवी, एसएसबी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed