फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in India: Effect in Uttarakhand Tourism, Foreign Trekkers cancelled Booking

कोरोना: पर्यटन पर भी वायरस का असर, कई विदेशी पर्वतारोही एवं ट्रेकिंग दलों ने रद्द कराई बुकिंग

Fri, 06 Mar 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी अभ्युदय कोटनाला, अमर उजाला, उत्तरकाशी
अभ्युदय कोटनाला, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Mar 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India: Effect in Uttarakhand Tourism, Foreign Trekkers cancelled Booking
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की मार उत्तराखंड में पर्यटन उद्योग पर भी पड़ने लगी है। कोरोना से भयभीत कई विदेशी सैलानियों ने उत्तरकाशी के लिए आगामी ट्रेकिंग की एडवांस बुकिंग रद्द करा दी है। 

विज्ञापन


देहरादून के अस्पताल में कोराना वायरस के मरीज भर्ती होने की अफवाह ने भी पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी हैं। पर्यटन से जुड़े लोगों का मानना है कि जल्द ही समस्या को समाधान नहीं हुआ, तो आगामी चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन पर इसका असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


चीन में महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस अब धीरे-धीरे भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी फैलने लगा है, जिसके चलते लोगों में इस बीमारी को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाह से बनी तनाव की स्थिति

इस बीच देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में कोराना से पीड़ित मरीज के भर्ती होने की अफवाह सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद यहां भी तनाव की स्थिति बन गई है। इसका सीधा असर जिले के पर्यटन कारोबार पर पड़ने लगा है।

माउंटेनियरिंग एवं ट्रेकिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा ने बताया कि अभी तक अमेरिका, जापान, कोरिया, इटली, फ्रांस आदि देशों के एक दर्जन से ज्यादा पर्यटक दलों ने एडवांस बुकिंग रद्द करा दी है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिले में सेंट्रल कमांड यूनिट तैयार की जा रही है। इसके तहत बीमारी से संबंधित जरूरी दवा, जांच उपकरण, मास्क, वार्ड आदि संसाधन जोड़े गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष टीम भी तैयार की जा रही है। आगामी चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दौरान देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की जाएगी। 
-डॉ.डीपी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी उत्तरकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed