फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus fight : be aware of this alcohol can destroy your immune system

Coronavirus : मत पीना ज्यादा शराब, इम्यूनिटी कर देगी खराब, डॉक्टर दे रहे सलाह

Tue, 05 May 2020 11:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 05 May 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
coronavirus fight : be aware of this alcohol can destroy your immune system
शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस जंग में शराब नुकसान कर सकती है। इसे देखते हुए डॉक्टर शराब न पीने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार हमारी इम्यून सिस्टम पॉवरफुल होती है। टी-सेल्स, बी-सेल्स और मैक्रोफेजेस किसी भी इन्फेक्शन से बचाती हैं। इनसे ही हमारा इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है।

विज्ञापन


यह सेल्स संक्रमण को खत्म करती हैं। अल्कोहल पीने से सेल्स डिस्ट्राय हो जाती हैं और इम्यूनिटी डाउन हो जाती है। इसलिए इन दिनों अल्कोहल को अवाइड करना चाहिए। कोरोना वायरस से मुकाबले में सबसे ज्यादा जरूरी इम्यून सिस्टम का स्ट्रांग होना होता है। ऐसे में काढ़ा और आयुर्वेदिक औषधि पीने की सलाह दी जा रही है। जिससे इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रह सके।

विज्ञापन

अल्कोहल से बॉडी स्टेबल नहीं रह पाती

आयुर्वेद और एलोपैथ के डॉक्टर भी इम्यूनिटी स्ट्रांग रखने की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही शराब न पीने की सलाह भी दे रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार अल्कोहल से बॉडी स्टेबल नहीं रह पाती है, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसे देखते हुए कोरोना की लड़ाई में शराब न पीएं और स्ट्रांग रहे।

दून हॉस्पिटल के फिजिशियन डॉ. कुमार जी कौल ने बताया कि कोरोना की इस लड़ाई में सबसे ज्यादा इम्यूनिटी स्ट्रांग होनी चाहिए। रोजाना अल्कोहल सेवन से इम्यूनिटी कम होने के चांस ज्यादा रहते हैं। इससे इन्फेक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं।

अल्कोहल बॉडी के सेंट्रल नवर्स सिस्टम को खत्म कर देती है। परिणाम स्वरूप इंसान लापरवाह हो जाता है और कई बीमारियों को शिकार हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed