Dehradun Lockdown : आज दोपहर 12 बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज पर लाइव रहे मनोवैज्ञानिक डॉ. मुकुल शर्मा, लोगों ने पूछे सवाल
- किसी को नौकरी की चिंता तो कोई कोरोना से भयभीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन के बीच लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। उन्हें हर पल चिंता सता रही है कि उनका पूरा करियर ही खत्म हो गया है।
पहला केस : दून निवासी एक युवक को हर पल चिंता सता रही है कि अब उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी।
दूसरा केस : जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है, मध्यम परिवार के पास जमा पूंजी पूरी खर्च हो चुकी है। अब उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इससे पूरा परिवार कई दिन से तनाव में है।
तीसरा केस : लॉकडाउन के बीच एक युवक घर में रोज 17-18 घंटे टीवी देखता है। ज्यादा न्यूज देखने पर उसे कोरोना फोबिया हो गया है। वह बार-बार हाथ धोता है और नहाता है। कभी भी पुलिस को फोन कर बताता है कि उसे डर है कि वह कोरोना ग्रस्त हो चुका है।
यह तीन केस नहीं बल्कि लॉकडाउन के बीच आमजन की जिंदगी में शामिल दुश्वारियां हैं। इस बदलाव ने इन दिनों मनोवैज्ञानिकों की मेहनत बढ़ा दी है। लॉकडाउन के बीच लोगों को निशुल्क काउंसिलिंग दे रही अनुग्रह संस्था और आईआईपीसी के मनोवैज्ञानिक भी इस बदलाव से हैरान हैं।
इस दौरान वह लोगों की काउंसिलिंग में जुटे हैं। अनुग्रह संस्था के संस्थापक डॉ. मुकुल शर्मा का कहना है कि काउंसिलिंग के दौरान यह बात भी सामने आ रही है कि एक ओर जहां युवाओं को नौकरी की चिंता सता रही है तो दूसरी ओर बुजुर्गों में परिवार के जीवनयापन का तनाव भी पैदा हो रहा है।
परेशान करने वाली बात तो यह भी है कि कई ऐसे मामले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें लोग आत्महत्या के प्रयास कर चुके हैं। यह नाजुक वक्त है। ऐसे में परिवार ही एक-दूसरे की ताकत है। सबको सकारात्मक रहना होगा। दुनिया कोरोना से जूझ रही है।
लोगों ने पूछे सवाल
आज दोपहर 12 बजे मनोवैज्ञानिक डॉ. मुकुल शर्मा अमर उजाला फेसबुक पेज पर लाइव रहे।
इस दौरान न केवल उन्होंने काउंसिलिंग से जुड़े अनुभव साझा किये, बल्कि पाठकों के सवालों के जवाब भी दिए। चिंताएं दूर करने के तरीके भी बताए।
आप लाइव देखने के लिए अमर उजाला देहरादून के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/ पर जा सकते हैं। या फिर फेसबुक की सर्च बार में Amar Ujala Dehradun लिखकर भी पेज सर्च कर सकते हैं। यहां आप सीधे कमेंट बॉक्स में सवाल कर सकते हैं।