फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus curfew in uttarakhand latest news : covid curfew eclipse on Sunday weddings, record weddings on April 25

कोरोना : रविवार की शादियों पर कोविड कर्फ्यू का ग्रहण, 25 अप्रैल को रिकॉर्ड शादियां, हरिद्वार में सवा दो सौ लग्न

Mon, 19 Apr 2021 01:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार
बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 19 Apr 2021 01:26 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर शुरू होते ही राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें शादियों के लिए अनुमति लेते हुए गाइडलाइन के नियमों से कार्यक्रम संपन्न कराने होंगे।

विज्ञापन
coronavirus curfew in uttarakhand latest news : covid curfew eclipse on Sunday weddings, record weddings on April 25
कोविड कर्फ्यू में ही लगभग सवा दो सौ शादियां हैं - फोटो : istock

विस्तार

अपने बच्चों की शादी धूमधाम से करने का अरमान पाले बैठे माता-पिता के सपने कोरोना के चलते पूरा होने के नाम नहीं ले रहे हैं। हालत यह है कि एक साल बाद फिर से कोरोना संक्रमण की शुरू हुई दूसरी लहर से शादियों पर कोविड का ग्रहण लग गया है।
विज्ञापन


देहरादून में कोरोना का सितम: सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन और दवाएं तो हैं, पर बेड नहीं
विज्ञापन


आने वाले रविवार में तो कोविड कर्फ्यू में ही लगभग सवा दो सौ शादियां हैं। अब साप्ताहिक कर्फ्यू में जहां मेहमानों को शादी में शामिल होने में अधिक परेशानी होगी। वहीं, कार्यक्रम भी सीमित संख्या में करने से आयोजकों की समझ में नहीं आ रहा है कि वह किसे बुलाएं और किसे छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : रविवार को प्रदेश में रहेगा पूर्ण कर्फ्यू, अब रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लगेगा

कोरोना की दूसरी लहर शुरू होते ही राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें शादियों के लिए अनुमति लेते हुए गाइडलाइन के नियमों से कार्यक्रम संपन्न कराने होंगे। अभी तक शादियों में दो सौ की संख्या थी, लेकिन यह भी घटाकर सौ करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने कर दी है, जबकि लोगों ने पहले ही शादियों की तारीखें तय कर दी थीं।

नाइट कर्फ्यू के साथ ही कोविड कर्फ्यू के बीच शादियां करना चुनौती

लोगों ने मेहमानों को जमकर आमंत्रित करने की योजना बनाई थी। वहीं शान-शौकत से शादियां करने के पूरे इंतजाम किए हुए थे, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर सारी तैयारियों पर पानी फेर देगी।

सबसे बड़ी दिक्कत 25 अप्रैल को निर्धारित की गई शादियों में होने जा रही है। दरअसल, इन शादियों के लिए सभी मेहमानों को कार्ड बांटने के साथ ही फोन पर न्यौता दिया जा चुका है। हलवाई के साथ ही केटरिंग और बैंक्वेंट हॉल भी बुक किए जा चुके हैं, लेकिन 25 अप्रैल को पड़ रहे नाइट कर्फ्यू के साथ ही कोविड कर्फ्यू के बीच शादियां करना चुनौती बन गया है।

ज्योतिष आचार्य विकास जोशी ने बताया कि हरिद्वार शहर और आसपास के क्षेत्रों में 25 अप्रैल के लगभग सवा दो सौ लग्न हैं। उधर, शादियां कोविड कर्फ्यू के दिन पड़ने से लोगों को उनमें शामिल होने में जगह-जगह पुलिस के रहने से भी परेशानी होगी।   

इन तिथियों में कोविड कर्फ्यू में होगी शादी 

रविवार के दिन कोविड कर्फ्यू होने के साथ भी शादियों के लग्न भी पड़ रहे हैं। इनमें 25 अप्रैल, दो मई, नौ मई और 16 मई की रविवार की शादियां हैं। इससे इन सभी तिथियों में पड़ने वाली शादियों को कोविड कर्फ्यू के बीच सादे समारोह में करानी होगी। 



अनुमति लेकर शादियों के कार्यक्रम कराए जा सकते हैं, लेकिन निर्धारित संख्या और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शादियां करानी होगी। इसके लिए शहर में सिटी मजिस्ट्रेट और ग्रामीण क्षेत्र में एसडीएम से अनुमति ली जाएगी।
- केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed