फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid Curfew in Uttarakhand: Ration Shops Will open For Three Hours Daily

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू: शुक्रवार से 18 मई तक रोज तीन घंटे खुलेंगी राशन की दुकानें

Thu, 13 May 2021 08:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 May 2021 08:18 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यभर में 12 हजार से अधिक राशन की दुकानें नियमित रूप से नहीं खुल पा रही हैं। जबकि फल-सब्जी, दूध-डेरी, मीट, मछली की दुकानें हर रोज सात से दस बजे तक खुल रही हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Covid Curfew in Uttarakhand: Ration Shops Will open For Three Hours Daily
राशन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू के दौरान आज से 18 मई तक हर दिन तीन घंटे राशन की दुकानें (गल्ले की दुकानें) खुलेंगी। मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यभर में 12 हजार से अधिक राशन की दुकानें नियमित रूप से नहीं खुल पा रही हैं। जबकि फल-सब्जी, दूध-डेरी, मीट, मछली की दुकानें हर रोज सात से दस बजे तक खुल रही हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 7127 नए संक्रमित मिले, 122 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय मंत्री बंशीधर भगत के मुताबिक राशन विक्रेताओं की मांग पर उन्होंने दुकाने खोलने के संबंध में मुख्यमंत्री से बात की थी। अब इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से जारी आदेश में कहा गया है सस्ते गल्ले के संचालन के संबंध में नौ मई 2021 के आदेश में संशोधन किया गया है। आदेश में कहा गया है कि अब कोविड कर्फ्यू के दौरान खाद्यान वितरण को सरल बनाने के लिए सस्ते गल्ले की दुकानें 14 से 18 मई तक सुबह 7 से 10 बजे तक खुली रहेंगी।

यह आ रही थी दिक्कत
सरकारी राशन विक्रेताओं के मुताबिक राशन की दुकानें सप्ताह में एक या फिर दो दिन चार घंटे खुल रहीं थी। इतने कम समय में लाखों उपभोक्ताओं को अनाज बांटने से दुकानों पर अधिक दबाव पड़ रहा था। इससे व्यवस्था बनाने में भी खासी दिक्कतें पेश आ रही थीं।

अभी 18 मई तक हर दिन तीन घंटे राशन की दुकानें खोलने का आदेश हुआ है। इसके बाद परिस्थितियों को देखते हुए दुकान खुलने की तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है।
- बंशीधर भगत, खाद्य आपूर्ति मंत्री

सस्ता गल्ला राशन विक्रेताओं को इसी हफ्ते मिलेगा रुका कमीशन

प्रदेश के सस्ता गल्ला राशन विक्रेताओं को इस सप्ताह पिछले एक साल से रुका कमीशन मिलेगा। खाद्य सचिव सुशील कुमार के मुताबिक प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना एवं परिवहन मद में केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 25 करोड़ का बजट मिल चुका है। जिलों को जल्द यह धनराशि आवंटित कर दी जाएगी।

प्रदेश के सस्ता गल्ला विक्रेताओं के मुताबिक उनका पिछले एक साल से कमीशन रुका है। कई बार के आश्वासन के बाद भी उन्हें कमीशन नहीं दिया गया। उत्तराखंड सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि यदि रुका कमीशन न मिला तो राशन विक्रेता अगले महीने से राशन नहीं बांटेगे। इस बार कई राशन विक्रेता खाद्यान का उठान कर चुके हैं, लेकिन अगली बार बिना कमीशन मिले खाद्यान उठान नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राशन विक्रेताओं को इस महीने का कमीशन कब मिलेगा, कुछ पता नहीं है। विभाग की ओर से समय पर कमीशन न दिए जाने से राशन विक्रेताओं को खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। संयुक्त सचिव खाद्य पीएस पांगती के मुताबिक विभाग को इस मद में बजट मिल चुका है। अलगे दो दिनों के भीतर यह धनराशि जिलों को आवंटित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed