फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 30 April: Record 122 patients died, 5654 new Infected Found Today

उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 122 मरीजों की मौत, 5654 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 55 हजार पार

Fri, 30 Apr 2021 11:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Apr 2021 11:38 PM IST
सार

  • प्रदेश में पहली बार 24 घंटे के अंदर 122 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 5654 नए संक्रमित मिले हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 55 हजार पार हो गई है।

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 30 April: Record 122 patients died, 5654 new Infected Found Today
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में शुक्रवार को रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के मामले सामने आए हैं। प्रदेश में पहली बार 24 घंटे के अंदर 122 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 5654 नए संक्रमित मिले हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 55 हजार पार हो गई है। आज 4215 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1 लाख 86 हजार 772 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 24 हजार 565 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन


हरिद्वार: पंचायती अखाड़ा निरंजनी के कोरोना संक्रमित दो संतों का निधन, अब तक जा चुकी नौ की जान
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को 24375 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 1915 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 856, नैनीताल में 999, ऊधमसिंह नगर में 397, पौड़ी में 366, टिहरी में 140, रुद्रप्रयाग में 166,  पिथौरागढ़ में 66, उत्तरकाशी में 134, अल्मोड़ा में 220, चमोली में 264, बागेश्वर में 26 और चंपावत में 105 संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


#Ladengecoronase : खुद और परिवार कोरोना के साये में, फिर भी मरीजों की सेवा में जुटे दिन-रात, तस्वीरें

वहीं, प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 237 हो गई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 55886 पहुंच गई है। वहीं, अब तक 2624 मरीजों की मौत हो चुकी है।

एडीजे वरुण कुमार की कोरोना से एम्स में मौत 
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हल्द्वानी का एम्स में शुक्रवार को निधन हो गया। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि एडीजे वरुण कुमार (45) को कोरोना संक्रमित होने के कारण 15 अप्रैल को एम्स में भर्ती कराया गया था। गंभीर अवस्था में लाइफ सपोर्ट के साथ आईसीयू में भर्ती एडीजे वरुण कुमार ने शुक्रवार की शाम दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व वे काशीपुर में किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। वे वहां चार से पांच दिन भर्ती रहे। उन्हें 11 अप्रैल को कोरोना के लक्ष्ण दिखे थे। 

कोरोना से विद्या मंदिर तिमली के शिक्षक की मौत

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के गांव खैरासैण निवासी व मुख्यालय पौड़ी के विद्या मंदिर तिमली में सेवारत कोरोना संक्रमित एक शिक्षक की मौत हो गई है। वे संक्रमित होने के बाद से विद्यालय परिसर में ही आइसोलेट थे। 27 अप्रैल को स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही शिक्षक ने दम तोड़ दिया।

 शुगर मिल के संक्रमित सिविल इंजीनियर की मौत 
लक्सर में शुगर मिल के कोरोना संक्रमित सिविल इंजीनियर की मौत हो गई। कारखाना प्रबंधक अजय कुमार खंडेलवाल ने बताया कि मिल में हरिद्वार निवासी चंद्र चड्ढा सिविल इंजीनियर के पद पर कार्य करते थे। कई दिन पहले उनकी अचानक तबीयत खराब हुई थी। डॉक्टरों ने उनमें कोरोना की पुष्टि की थी, बृहस्पतिवार देर रात उनका निधन हो गया। उनके निधन पर शुगर मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट की शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed