फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona virus : uttarakhand BJP state general secretary Khajan Das walked around without putting a mask in the hospital

कोरोनाः अस्पताल में बिना मास्क लगाए घूमे भाजपा के प्रदेश महामंत्री खजान दास, अब उठ रहे सवाल

Fri, 20 Mar 2020 09:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 20 Mar 2020 09:50 AM IST
सार

  • कांग्रेस ने उठाया सवाल, खजान को भी कोरेंटाइन करने की मांग 

विज्ञापन
Corona virus : uttarakhand BJP state general secretary Khajan Das walked around without putting a mask in the hospital
दून अस्पताल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री खजान दास को कोरेंटाइन न किए जाने को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को दून अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में जाने के कारण घर में रहने का आदेश प्रशासन की ओर से दिया गया था। उसी दिन खजान दास भी दून अस्पताल पहुंचे थे।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि दून अस्पताल में कोरोना संक्रमण के लक्षणों को देखते हुए निगरानी में रह रहे दो युवाओं से भी खजान दास ने बात की थी। खजान दास इस दिन बिना मास्क लगाए दिखाई दिए थे। 
विज्ञापन


इसी बात को लेकर कांग्रेस ने भी खासा एतराज जताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कोरोना संक्रमण से भाजपा के पदाधिकारी अछूते नहीं है। सत्ताधारी दल के नेताओं को इस बात को समझना चाहिए कि वे खुद को ही नहीं बल्कि अन्य लोगाें को भी जोखिम में डाल रहे हैं। प्रशासन को खजान दास को भी कोरेंटाइन करना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'संदिग्ध रोगियों से भी मिले'

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को तो प्रदेश सरकार ने आइसोलेशन वार्ड में घुसने के कारण घर में ही रहने को कहा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री खजान दास भी दून अस्पताल में बिना मास्क लगाए घूम रहे थे और वे संदिग्ध रोगियों से भी मिले। आखिर उन्हें क्यों कोरेंटाइन नहीं किया जा रहा है। कम से कम भाजपा प्रदेश महामंत्री को खुद को ही धस्माना की तरह स्वेच्छा से घर तक सीमित कर लेना चाहिए था। 
- जोत सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष 

न मैं संदिग्ध मरीजों से मिला और न ही मैं आइसोलेशन वार्ड में गया। मैं सामान्य रोगियों से ही मिला था।
खजान दास, भाजपा प्रदेश महामंत्री  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed