फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona virus : no screening arrangements at world famous in piran kaliyar

कोरोना वायरसः विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर नहीं स्क्रीनिंग के इंतजाम, देश-विदेश से पहुंचते हैं सैकड़ों जायरीन

Fri, 20 Mar 2020 10:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 20 Mar 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Corona virus : no screening arrangements at world famous in piran kaliyar
पिरान कलियर - फोटो : फाइल फोटो

विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पिरान कलियर में रोजाना देश-विदेश से सैकड़ों जायरीन जियारत करने पहुंचते हैं। लेकिन यहां जायरीनों की स्क्रीनिंग के इंतजाम नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जांच आदि के लिए नहीं पहुंच रही है। 

विज्ञापन


पिरान कलियर के नायब सज्जादा नशी शाह अली एजाज साबरी ने मांग की है कि पिरान कलियर में दरगाह के मेन गेट पर और दरगाह को पहुंचने वाले रास्ते पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। यहां हर रोज बड़ी संख्या में देश-विदेश से जायरीन जियारत के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इस बाबत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल का कहना है कि ऐसे क्षेत्र में पूरी तरह स्क्रीनिंग संभव नहीं है। धार्मिक स्थल पर पहुंचने के लिए पूरी तरह प्रतिबंध लगाए जाने के बाबत निर्देश मांगे जा रहे हैं। निर्देश मिलने पर ऐहतियाती कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील भवन का गेट किया बंद

तहसील में अनावश्यक रूप से पहुंचने वाले लोगों को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को तहसीलदार कार्यालय के भवन के गेट को बंद कर दिया गया है। साथ ही शिकायत पेटियां रख दी गई हैं। जेएम नमामी बंसल का कहना है कि कोरोना के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है। लोगों के जरूरी काम से पहुंचने पर कोई रोक फिलहाल नहीं है।

हवाई यात्रियों की संख्या में आई कमी

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी कोरोना वायरस के चलते हवाई यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। वहीं, एयरपोर्ट पर टैक्सी सेवाऐं देने वाले भी प्रभावित हो रहे है। एयरपोर्ट पर मेडिकल हेल्प डेस्क बनाई गई है। एयरपोर्ट के निदेशक डीके गौतम ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर एयरपोर्ट पर सभी व्यवस्थाओं को बेहतर रखा जा रहा है। 

एयरपोर्ट से प्रतिदिन 22 फ्लाईटों की आवाजाही होती है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक और मालिक समिति के अनुसार उनके पास 263 वाहन पंजीकृत हैं। लेकिन कोरोना वायरस के कारण आधे वाहन दिन भर खड़े रह जाते हैं। इसी माह से विस्तारा एयरलाइंस की नई फ्लाईट के साथ करीब छह नई फ्लाईटों का बढ़ाया जाना भी प्रस्तावित है। 
 
समिति ने बांटे सैनेटाइजर

जौलीग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक और मालिक समिति की ओर से बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट पर लोगों को सैनेटाइजर का वितरण किया गया। आवाजाही करने वाले लोगों को जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान समिति संरक्षक गुलाब सिंह कैैंतुरा, सुनील गोस्वामी, सुमित किशोर, रूपेश कुमार महेन्द्र भारती आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed