Corona Virus: देहरादून के अस्पताल में भर्ती संक्रमित ट्रेनी आईएफएस के रवैये से डॉक्टर और स्टाफ परेशान
- अस्पताल के आरओ का पानी और खाना खाने को लेकर कर रहे कई तरह के सवाल
- अस्पताल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को कराया अवगत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित ट्रेनी आईएफएस के रवैये से डॉक्टर और अन्य स्टाफ परेशान है। वह खाना खाने से लेकर पीने के पानी और अन्य तमाम चीजों को लेकर डॉक्टर और स्टाफ से कई तरह के सवाल कर रहे हैं।
एक डॉक्टर ने तो उनके रवैए को लेकर आ रही समस्या से आजिज होकर इसे फेसबुक पर भी पोस्ट किया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। हालांकि मामला बढ़ता देख अधिकारियों के कहने पर डॉक्टर ने यह पोस्ट अपने फेसबुक से डिलीट कर दी है।
वहीं, अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में स्वास्थ्य विभाग और शासन प्रशासन के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि वह मरीज नहीं बल्कि स्टार्स की तरह व्यवहार करते हैं, डॉक्टरों और स्टाफ से अनावश्यक सवाल पूछते हैं।
स्वीगी और जोमेटो से खाना मंगाने की बात
वायरल पोस्ट के मुताबिक ट्रेनी आईएफएस स्वीगी और जोमेटो से खाना मंगाने की बात करते हैं। अस्पताल में लगे आरओ के पानी के बजाय मिनरल वाटर और कई बार होटलों की तरह कॉफी-चाय आर्डर करते है। कई बार तो स्टाफ को अपनी जेब से खर्च करना पड़ रहा है।
डॉक्टर के मुताबिक, सभी जरूरी और अच्छी सुविधाएं मुहैया कराई गई है। इन सबके बावजूद उनका व्यवहार ठीक नहीं है। उनकी पोस्ट धड़ाधड़ वायरल हो गई। कई अन्य डॉक्टर्स एवं लोगों ने उनका समर्थन किया और कहा कि इन ट्रेनी अफसरों को सहयोग करना चाहिये।
सहयोग करने के लिए अपील
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि डॉक्टरों और स्टाफ को सहयोग न किये जाने की शिकायत मिली थी, जिसे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। प्रिंसिपल का कहना है कि हम सब का यही प्रयास है कि सभी मरीजों को समुचित उपचार मिले और वे सभी स्वस्थ होकर अस्पताल से जाएं।
डॉक्टर के कहे मुताबिक परहेज करें, अपना और दूसरों का भी ख्याल रखें। वहीं एमएस की ओर से सीएमओ को चिट्ठी लिखने की बात भी सामने आई है कि वह ट्रेनी आईएफएस से बात कर उन्हें सहयोग करने के लिए अपील करें।