Corona Vaccination: शनिवार को उत्तराखंड के 34 बूथों पर हुआ टीकाकरण, 72 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को लगी वैक्सीन
{"_id":"60026045015f6f7ad656d0c4","slug":"corona-vaccination-in-uttarakhand-live-news-today-3000-health-workers-get-vaccine-on-first-day","type":"live","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccination: शनिवार को उत्तराखंड के 34 बूथों पर हुआ टीकाकरण, 72 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 16 Jan 2021 07:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 16 Jan 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन किया गया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:54 PM, 16-Jan-2021
शनिवार को प्रदेश के 34 बूथों पर कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। पहले दिन 72 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई।
05:13 PM, 16-Jan-2021
वैक्सीनेशन के पहले दिन एम्स ऋषिकेश में 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। यहां सबसे पहले कोविड सेंटर में तैनात महिला हाउस कीपिंग स्टाम मीना देवी को टीका लगाया गया। एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने दूसरा टीका लगवाया।
पहले दिन दून मेडिकल कॉलेज में 70, कोटद्वार में 79, चमोली में 110, गोपेश्वर में 57, चंपावत में 162 और कर्णप्रयाग में 53 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
04:15 PM, 16-Jan-2021
-शाम चार बजे तक रुद्रप्रयाग जिले में 170 स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन किया गया।
-चमोली में आज शाम पांच बजे तक वैक्सीनेशन किया जाएगा। यहां 131 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा।
-हरिद्वार जिले में चार बजे तक 250 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लग चुकी है।
-बागेश्वर जिले में 82 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लग चुकी है।
-चंपावत जिले में 149 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
02:39 PM, 16-Jan-2021
दोपहर ढाई बजे तक उत्तराखंड में 40 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। दोपहर ढाई बजे तक राज्य के 13 जिलों में हुए वैक्सीनेशन के आकड़े नीचे दिए गए हैं।
अल्मोड़ा - 42
बागेश्वर- 42
चमोली- 75
चंपावत- 107
देहरादून- 194
हरिद्वार - 90
नैनीताल- 66
पौड़ी गढ़वाल-92
पिथौरागढ़-65
रुद्रप्रयाग-80
टिहरी गढ़वाल- 85
ऊधमसिंह नगर- 140
उत्तरकाशी- 76
01:34 PM, 16-Jan-2021
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में कोविड टीकाकरण के दौरान व्यवस्थाओं में खामियां भी सामने आई। कोविन एप जिसमें टीकाकरण के लिए पात्र का रजिस्ट्रेशन जांचा जाएगा, ठप हो गया है। दिन में एक बजे तक दस लोगों का टीकाकरण हो पाया है। बाकी लोग इंतज़ार में बैठे हैं। अभी 90 और लोगों को टीका लगेगा। टीकाकरण की नोडल प्रभारी डॉ. साधना अवस्थी व्यवस्था फिर से दुरस्त करवाने में जुटीं हैं।
12:24 PM, 16-Jan-2021
हरिद्वार में कोविन पोर्टल का सर्वर डाउन होने से वैक्सीनेशन कार्य रुका रहा। दोपहर 12.17 बजे ऑफ लाइन वैक्सीनेशन के लिए अनुमति मिली । करीब 47 मिनट तक वैक्सीनेशन नहीं हो पाया। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर में 20 मिनट से सर्वर ठप है। यहां वैक्सीनेशन का कार्य फिलहाल रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:54 AM, 16-Jan-2021
मुख्यमंत्री दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इस पर किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं रहना चाहिए। केंद्र की ओर से प्रदेश को पहली खेप के रूप में राज्य को एक लाख 13 हजार वैक्सीन प्राप्त हुई हैं। पहले चरण में 50 हजार हेल्थ वर्कर्स को कोविड-19 की यह वैक्सीन लगाई जानी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सहित वैक्सीनेशन निर्माण में लगे वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया है।
11:31 AM, 16-Jan-2021
-राजधानी देहरादून के दून अस्पताल में पहला टीका वार्ड ब्वाय शैलेन्द्र को लगा। उन्हें अभी ऑब्जरवेशन में रखा गया है।
-काशीपुर एलडी भट्ट अस्पताल में 11.30 बजे तक 10 लोगों को कोरोना का टीका लगा। सभी को ऑब्जरवेशन रूम में रखा गया है। फिलहाल टीके से किसी को कोई परेशानी नही हुई है।
-पिथौरागढ महिला अस्पताल में पहला टीका जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुंदन कुमार को 10.22 में लगा। पिथौरागढ़ में सीएमओ डॉ. एच सी पंत ने पहला टीका लगाया।
-सीएमओ नैनीताल डॉ. भागीरथी जोशी ने जानकारी दी कि पीएम के सम्बोधन के बाद टीकाकरण शुरू हो गया है। 11.15 पर पहला टीका लगा है। यह पहला टीका एसटीएच के एमएस डॉ अरुण जोशी को लगा है।
-काशीपुर एलडी भट्ट अस्पताल में कोरोना नोडल अधिकारी अमरजीत सिंह को 11. 20 पर कोरोना का पहला टीका लगा, स्वास्थ्य कर्मियों ने ताली बजाकर स्वागत किया।
-कोटद्वार के बेस अस्पताल में कोरोना टीकाकरण जारी। शनिवार को 100 स्वस्थ कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
-नौगांव सीएच सी में फार्मासिस्ट गणेश प्रकाश डिमरी को पहला टीका लगाया गया।
-हरिद्वार जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोशनाबाद में आशा कार्यकर्ती संजीता को पहला टीका 11:23 पर लगाया गया। दूसरा टीका रोशनाबाद की आशा कार्यकर्ता जोनी को 11:31 पर लगाया गया है।
-हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर में 11.15 बजे सुशीला को कोविड का पहला टीका लगा। स्वास्थ्य विभाग की सीएमओ एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने ताली बजाकर स्वागत किया।
- सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के बाद वैक्सीनेशन कार्ड दिया जा रहा है।
11:17 AM, 16-Jan-2021
-जिला अस्पताल बागेश्वर में डॉक्टर मुन्ना लाल को सबसे पहले टीका लगा। दूसरा टीका डॉक्टर एजल पटेल और तीसरा टीका डॉक्टर अब्बास को लगा।
-टनकपुर ट्रामा सेंटर में टीकाकरण के उपरांत पर्यावरण मित्र दीपक कुमार एवं फार्मासिस्ट महेश भट्ट को निगरानी कक्ष में रखा गया।
-रुद्रपुर में एसीएमओ डॉ हरेंद्र मालिक को पहला टीका लगा।
-अल्मोड़ा बेस अस्पताल में डॉ. चंचल सिंह मर्चल को पहला टीका लगा। पहला टीका लगने के बाद अस्पताल के स्टाफ ने डॉक्टर मर्चल के साथ सेल्फी ली।
-अल्मोड़ा के हवालबाग अस्पताल में अनिता आर्या को पहली कोरोना कोरोना की वैक्सीन लगी।
-टिहरी जिले के बौराड़ी जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. रखी को पहला कोविशील्ड टीका लगा। संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।
-हरिद्वार जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने पहला कोविड टीका लगवाया।
11:00 AM, 16-Jan-2021
बागेश्वर जिला अस्पताल में टीकाकरण शुरू हो गया है। टनकपुर में भी टीका लगना शुरू हो गया है। टनकपुर ट्रामा सेंटर में दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर टीकाकरण का उद्घाटन किया गया। यहां स्वास्थ्य विभाग के पर्यावरण मित्र दीपक कुमार को सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगी।