फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Vaccination in Uttarakhand Latest news today: Maximum 10723 health workers vaccinated in a day

Corona Vaccination In Uttarakhand: एक दिन में सबसे अधिक 10723 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाई वैक्सीन

Thu, 04 Feb 2021 03:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Feb 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination in Uttarakhand Latest news today: Maximum 10723 health workers vaccinated in a day
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में टीकाकरण बूथों की संख्या बढ़ने के साथ कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 19 दिनों के भीतर एक दिन में सबसे अधिक 10723 स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन लगवाई है। अब तक टीकाकरण अभियान के कुल लक्ष्य का 61.59 प्रतिशत हासिल कर लिया गया है।

विज्ञापन


पहले चरण में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए आने वाले चार दिनों में 33635 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सात फरवरी तक सभी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक देने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान को 19 दिन पूरे हो गए हैं। पहले चरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब रोजाना स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। बुधवार को प्रदेश के 160 बूथों पर 10723 कर्मियों को वैक्सीन की खुराक दी है। यह एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा संख्या है। प्रदेश में 53953 हेल्थ वर्करों का टीकाकरण किया जा चुका है। सात फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग को हर हाल में पहले चरण का टीकाकरण पूरा करना है। अगले सप्ताह से फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कोविड कंट्रोल रूम के चीफ आपरेटिंग आफिसर डॉ.अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साह बढ़ रहा है। प्रदेश में टीकाकरण अभियान का 61.59 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हो चुका है। चार दिनों के भीतर सभी 87588 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। 

दूसरे चरण में उत्तराखंड मिली 1.40 लाख डोज
उत्तराखंड में दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए तैयारी तेज हो गई है। उत्तराखंड को एक लाख 40 हजार खुराक और मिली है। दूसरे चरण में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पूर्ति विभाग समेत अन्य विभागों का टीकाकरण शुरू होगा।

प्रदेश में 19 दिनों की स्थिति

जिला            टीकाकरण
अल्मोड़ा           3726
बागेश्वर            1598
चमोली             2551
चंपावत            1857
देहरादून            12859
हरिद्वार              7083
नैनीताल             6354
पौड़ी                 3286
पिथौरागढ़           1844
रुद्रप्रयाग             1386
टिहरी                3697
यूएस नगर           5413
उत्तरकाशी          2299 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed