{"_id":"6011686c6b0def5c7759e5f4","slug":"corona-vaccination-in-uttarakhand-latest-news-29-percent-immunization-against-target-of-50-thousand-in-first-phase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccination in Uttarakhand: पहले चरण में 50 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 29 फीसदी हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccination in Uttarakhand: पहले चरण में 50 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 29 फीसदी हुआ टीकाकरण
Wed, 27 Jan 2021 07:00 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 27 Jan 2021 07:00 PM IST
सार
- 50 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 14 हजार 546 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों में उत्साह बढ़ रहा है। पहले चरण में 50 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष छह दिनों के भीतर 29 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड वैक्सीन लगवाई है। 28 जनवरी को भी प्रदेश के सभी 13 जिलों में कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड में 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई थी। तब से प्रदेश में छह दिन ही स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगवाई गई। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए सप्ताह में चार दिन वैक्सीन लगाने का दिन निर्धारित किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: 85 नए संक्रमित मिले, तीन मरीजों की मौत, 1500 से कम हुए एक्टिव केस
विज्ञापन
चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में अब तक सबसे अधिक कर्मियों ने वैक्सीन की पहली खुराक ली है, जबकि पर्वतीय जिलों में रुद्रप्रयाग जनपद में सबसे अधिक 991 कर्मियों ने वैक्सीन लगवाई है।
राज्य कंट्रोल रूम के चीफ आपरेटिंग आफिसर डॉ.अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि जिला स्तर पर टीकाकरण बूथों की संख्या बढ़ाई जा रही है। पहले 34 बूथों पर वैक्सीन लगाई जा रही थी, अब बूथों की संख्या 58 हो गई है। प्रदेश में 400 बूथों पर टीकाकरण के इंतजाम किए गए हैं। केंद्र सरकार की अनुमति और दिशा-निर्देशों के अनुसार बूथों को बढ़ाया जा रहा है।
प्रदेश को पहली खेप में 1.13 और दूसरी खेप में 92500 कोविशील्ड वैक्सीन मिली हैं। पहले चरण में वैक्सीन लगवाने के लिए प्रदेश भर के सरकारी व निजी अस्पतालों में कार्यरत 87588 स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार किया गया था।
छह दिन में लगाई वैक्सीन
जिला कर्मचारी
अल्मोड़ा 803
बागेश्वर 738
चमोली 1005
चंपावत 979
देहरादून 2287
हरिद्वार 1544
नैनीताल 1433
पौड़ी 832
पिथौरागढ़ 823
रुदप्रयाग 991
टिहरी 867
यूएस नगर 1390
उत्तरकाशी 854
किस दिन कितने वैक्सीन लगी
दिन टीकाकरण
16 जनवरी 2276
18 जनवरी 1961
19 जनवरी 1882
21 जनवरी 2087
22 जनवरी 2308
25 जनवरी 4032
अल्मोड़ा 803
बागेश्वर 738
चमोली 1005
चंपावत 979
देहरादून 2287
हरिद्वार 1544
नैनीताल 1433
पौड़ी 832
पिथौरागढ़ 823
रुदप्रयाग 991
टिहरी 867
यूएस नगर 1390
उत्तरकाशी 854
किस दिन कितने वैक्सीन लगी
दिन टीकाकरण
16 जनवरी 2276
18 जनवरी 1961
19 जनवरी 1882
21 जनवरी 2087
22 जनवरी 2308
25 जनवरी 4032